गोपाल राठी

इतने ओछे स्तर पर मत उतरिये मोदी जी ...

कम से कम भारत के प्रधानमन्त्री की गरिमा का ख्याल रहिये

राहुल गाँधी के सोमनाथ मंदिर में दर्शन करने जाने को लेकर मोदी जी ने राहुल गाँधी पर तंज कसते हुए कहा कि क्या "नाना ने बनवाया था क्या सोमनाथ मंदिर"...!

मोदीजी बतायें तो क्या फिर उनके नाना ने बनवाया था ये सोमनाथ का मंदिर...!

क्या किसी के भी मंदिर में जाने की इजाजत देने की ठेकेदारी मोदी जी ने ले रखी है, कि जो भी मंदिर जायेगा वो मोदी जी से पूछ कर जायेगा...!

कैसा है इनका हिंदुत्व जो किसी के मंदिर जाने पर सवाल उठाता हैँ...!

हिंदुस्तान के हर नागरिक का ये अधिकार है कि वो किसी भी मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे या चर्च में जाये और भगवान की पूजा करे...!

भगवान को भी बाँट रहे हैँ मोदीजी...!

क्योँ गये थे मोदीजी फिर रंगून में मजार पर माथा टेकने...!

क्या वो मजार "साहेब" के नाना ने बनवाई थी...?

उल्लेखनीय है कि सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण १९४७ मे केंद्र की नेहरू सरकार के मंत्री द्वय सरदार वल्लभभाई पटेल एवं कन्हैयालाल मानिकलाल मुंशी की पहल और प्रयास से हुआ था l इसमें मोदी जी के किसी नाना दादा या किसी संघी का कोई योगदान नहीं रहा l

गोपाल राठी की एफबी टाइमलाइन से