मोबाइल वार में कूदा सैमसंग, तीन पिछले कैमरों वाला मोबाइल 'गैलेक्सी ए7' लांच किया
मोबाइल वार में कूदा सैमसंग, तीन पिछले कैमरों वाला मोबाइल 'गैलेक्सी ए7' लांच किया
मोबाइल वार में कूदा सैमसंग, तीन पिछले कैमरों वाला मोबाइल 'गैलेक्सी ए7′ लांच किया
नई दिल्ली, 20 सितंबर। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स भी गुरुवार को स्मार्टफोन कैमरा-युद्ध में शामिल हो गई और शक्तिशाली पिछले तिहरे कैमरा प्रणाली के साथ किफायती स्मार्टफोन गैलेक्सी ए7 लांच किया।
गैलेक्सी ए7 की कीमत
Price of Samsung Galaxy A7
कंपनी ने एक बयान में कहा कि गैलेक्सी ए7 को भारत में 30,000 से कम रुपये की कीमत में लांच किया गया है, जो चुनिंदा यूरोपियन और एशियाई बाजारों में इस साल सर्दियों में लांच की जाएगी तथा अन्य बाजारों में आनेवाले समय में उतारा जाएगा।
गैलेक्सी ए7 के फीचर
Features of Samsung's Galaxy A7
इसके तिहरे कैमरा प्रणाली में 24 मेगापिक्सल का एएफ लेंस, एक 8 मेगापिक्सल का 'अल्ट्रा वाइड' लेंस (एफ2.4) और 5 मेगापिक्सल का 'डेप्थ' लेंस शामिल है।
गैलेक्स ए7 का 'लाइव फोकस' फीचर 24 मेगापिक्सल के लेंस तथा डेप्थ लेंस के साथ मिलकर यूजर को डेप्थ ऑफ फील्ड नियंत्रित करने में सक्षम बनाता है, ताकि बढ़िया फोटो के लिए 'बोके' प्रभाव को समायोजित किया जा सके।
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के आईटी और मोबाइल कम्युनिकेशंस खंड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डीजे कोह के मुताबिक गैलेक्सी ए7 के पिछले कैमरे में लगे 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस का व्यूइंग एंगल मनुष्यों की आंख जितना है। यह डिवाइस तेज या कम रोशनी दोनों स्थितियों में स्पष्ट तस्वीरें खींचने में सक्षम है।
#news Samsung Galaxy A7 2018: tre sensori fotografici posteriori e tanto altro https://t.co/7RHWiEBi09 pic.twitter.com/iEI5gRbWXl
— Matteo Vismara (@wizardxp) September 20, 2018
ज़रा हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें


