यशवन्त सिन्हा का फिर मोदी पर हमला : फर्जी आंकड़ों के सहारे विकास का राग नहीं अलापा जा सकता
यशवन्त सिन्हा का फिर मोदी पर हमला : फर्जी आंकड़ों के सहारे विकास का राग नहीं अलापा जा सकता
मोदी सरकार पर लगातार हमला कर रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए सिन्हा ने कहा है कि क्या फर्जी आंकड़ों से मान लिया जाए कि देश विकास कर रहा है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां करती है।
क्या कारें और मोटरसाइकिलें अधिक बिकने का मतलब प्रगति है?
भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवन्त सिन्हा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह से चरमरा दिया है, लेकिन फिर भी सरकार विकास की बात करती है। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या कारें और मोटरसाइकिलें अधिक बिकने का मतलब प्रगति है?
पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता ने कहा कि हमारी सरकार के मुखिया ने हाल ही में एक घंटे के भाषण में भारत की प्रगति दिखाने के लिए आंकड़ों का हवाला दिया और कहा कि इतनी सारी कार और मोटरसाइकिल बिकीं, लेकिन क्या आंकड़ों से हम मान लें कि देश आगे बढ़ रहा है ? आंकड़ों का क्या है, आंकड़े एक चीज साबित कर सकते हैं तो उसी आंकड़े से दूसरी चीज भी साबित की जा सकती है।
यशवन्त सिन्हा ने कहा कि सिर्फ फर्जी आकड़ों के सहारे विकास का राग नहीं आलापा जा सकता, जमीनी हकीकत देखकर देश के विकास की बात करनी चाहिए>
इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि सरकार की इस नीति से अमीर और अमीर होते जा रहे हैं, जबकि गरीब लोग भुखमरी से मर रहे हैं।
हस्तक्षेप मित्रों के सहयोग से संचालित होता है। आप भी मदद करके इस अभियान में सहयोगी बन सकते हैं।
डीबी लाइव की रिपोर्ट


/hastakshep-prod/media/post_attachments/PxkdCPfNpo5xvPRNcJ0h.png)
