यह गिरीश चंद्र त्रिपाठी जल्द ही सम्बित पात्रा की नौकरी ले बैठेगा !
यह गिरीश चंद्र त्रिपाठी जल्द ही सम्बित पात्रा की नौकरी ले बैठेगा !
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य जावेद अली खान ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर गिरीश चंद्र त्रिपाठी पर करारा व्यंग्य किया है।
जावेद अली खान ने फेसबुक पर लिखा -
“सच में यार :
यह ग्रीश चंद त्रिपाठी जल्द ही
सम्बित पात्रा की नौकरी ले बैठेगा !”
बता दें भाजपा प्रवक्ता सम्बित पात्रा अकसर सोशल मीडिया पर मजाक का पात्र बनते रहते हैं। अब जावेद अली खान ने गिरीश चंद्र त्रिपाठी की तुलना सम्बित पात्रा से कर दी है।
जावेद अली खान मूलतः छात नेता रहे हैं। इंजीनियरिंग के स्नातक जावेद जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय दिल्ली छात्र संघ के महामंत्री व अखिल भारतीय नौजवान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं।
बता दें वाइस चांसलर गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने कहाथा कि हम सिक्यॉरिटी प्लान के लिए छात्राओं की मदद भी ले रहे हैं और सुझाव भी लेकिन अगर हर लड़की डिक्टेट करने लगेगी तो काम करना मुश्किल हो जाएगा। हम आम सहमति से काम करेंगे। उन्होंने कहा था कि माहौल बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से बिगड़ रहा है। उन्होंने कहाथा कि हम स्वायत्त संस्था हैं और हम अपनी दिक्कतों का समाधान खुद कर लेंगे। वीसी ने कहा कि बाहरी लोगों ने आकर जब पेट्रोल बम फेंके, तो पुलिस को और हमारे सुरक्षा कर्मियों को बल प्रयोग करना पड़ा। हालांकि एक भी छात्रा पर लाठीचार्ज नहीं हुआ।
इससे पहले भी सपा सांसद ने कहा
“विश्वविद्यालय सुलग रहे हैं, विद्यार्थी बेचैन हैं
लिख कर रख लो ये बड़े बदलाव की आहट है:
style="display:block; text-align:center;"
data-ad-layout="in-article"
data-ad-format="fluid"
data-ad-client="ca-pub-9090898270319268″
data-ad-slot="8763864077″>
उन्होंने योगी-मोदी सरकार पर करारा वार करते हुए कहा था -
“बेटी दिवस का उपहार
आधी रात को लाठीमार
बड़ी पराक्रमी सरकार
56 इंच का सीना यार”


