यह मासूमों की इरादतन हत्या है
यह मासूमों की इरादतन हत्या है
यह मासूमों की इरादतन हत्या है
इलाहाबाद। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के चलते मारे गए बच्चों के प्रति संवेदना व्यक्त करने केलिए इलाहाबाद में मौन जुलूस निकाला गया।
कवयित्री संध्या नवोदिता ने कहा,
“नन्हें बच्चों को मौन श्रद्धांजलि भी देते नहीं बन रहा, नन्हीं मौतें बहुत भारी होती हैं।
जीवन बचाने के लिए माँ बाप अपने लाडलों को अस्पताल लाते हैं। अस्पताल जो साँसे देते हैं, वही साँसे छीनने वाले बन जाएं तो !!
घटना के ज़िम्मेदार राजनेताओं से इस्तीफा मांगना तो बहुत मामूली बात है। सत्ताधारियों की तरफ से गौ हत्या पर मॉब लिंचिंग है। इतने मासूमों की इरादतन हत्या पर क्या सज़ा होनी चाहिए, कानूनी जानकार और जनता देर सवेर तय कर ही देंगे, लेकिन इन नौनिहालों की साँसें अब कभी वापस नहीं आएंगी।
नन्हें मासूमों की तरफ से यह हमारा प्रतिरोध है। 68 लाख क्या इतनी बड़ी रकम है कि इतने बच्चों की बलि दे दी जाए! इससे ज्यादा पैसा तो एक विधायक खरीदने पर खर्च किया गया सुना है।
ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई केवल जन प्रतिरोध से संभव है। सरकार तो बंसी बजा रही है, नन्हें ताबूत अंतिम सफर पर रवाना हो चुके हैं।“


