यादें 2016, महत्वपूर्ण घटनाएं - बुरहान वानी की मौत
यादें 2016, महत्वपूर्ण घटनाएं - बुरहान वानी की मौत
यादें 2016, महत्वपूर्ण घटनाएं - बुरहान वानी की मौत
पठानकोट, उड़ी और नगरौटा बेस पर पाक हमले
2 जनवरी को पठानकोट एयरबेस पर हुए पाक आतंकी हमले में 7 जवान शहीद हो गए थे। इस बात के पक्के सबूत मिले कि इस हमले की साजिश पाकिस्तानी आतंकवादियों ने रची थी। ठीक इसी तरह जम्मू-कश्मीर के उड़ी सैन्य शिविर पर आतंकियों ने हमला करके 17 सैनिकों की हत्या कर दी और 19 सैनिकों को घायल कर दिया।
बुरहान वानी की मौत
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को उस समय करारा झटका लगा जब सुरक्षा बलों ने आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन का प्रमुख चेहरा बन चुके 21 साल के बुरहान मुजफ्फर वानी और उसके दो साथियों को एक मुठभेड़ में मार गिराया। बुरहान वानी के बाद कश्मीर में हुई हिंसा में करीब 150 लोगों की मौत हो गई। कश्मीर में 100 दिन से ज्यादा अशांति रही।
आईआरएनएसएस-1जी के सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित
9 अप्रैल को प्रक्षेपित किए गए उपग्रह आईआरएनएसएस-1जी के सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित हो जाने के साथ ही भारत अमेरिका, रूस, चीन और यूरोप के बाद विश्व का ऐसा पांचवा देश बन गया, जिसके पास अपनी जीपीएस प्रणाली है।
पुखरायां (कानपुर) ट्रेन दुर्घटना में 140 यात्रियों की मौत
पुखरायां (कानपुर) ट्रेन दुर्घटना में 140 यात्री मरे मध्यप्रदेश के इंदौर से बिहार की राजधानी पटना जा रही इंदौर-पटना एक्?सप्रेस ट्रेन (19321) रविवार तड़के 20 नवंबर को कानपुर के पास पुखरायां स्टेशन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या 140 हो गई और साथ ही इस हादसे में 200 से ज्यादा लोग घायल हुए ।
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2016
(पुरस्कार वितरण- राष्ट्रीय खेल दिवस, 29 अगस्त, 2016)
राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार: 2016 (पुरस्कार राशि- रुपए 75 लाख नकद)
पीवी सिन्धु, बैडमिंटन
जीतू राय, निशानेबाजी
दीपा कर्माकर, जिमनास्टिक
साक्षी मलिक, कुश्ती
ध्यानचन्द्र पुरस्कार, 2016 (पुरस्कार राशि- 5-5 लाख प्रत्येक)
सत्ती गीता, एथलेटिक्स
एस डुंग डुंग, हॉकी
राजेन्द्र प्रहलाद शेल्के, रोइंग
द्रोणाचार्य पुरस्कार, 2016 (पुरस्कार राशि- 5-5 लाख प्रत्येक)
नागपुरी रमेश, एथलेटिक्स
सागर मल दयाल, मुक्केबाजी
राजकुमार शर्मा, क्रिकेट
बिश्वेश्वर नंदी, जिमनास्टिक
एस प्रदीप कुमार, तैराकी (लाइफटाइम)
महावीर सिंह, कुश्ती (लाइफटाइम)
अर्जुन पुरस्कार, 2016 (पुरस्कार राशि- 5-5 लाख प्रत्येक)
रजत चौहान, तीरंदाजी
ललिता बाबर, एथलेटिक्स
सौरव कोठारी, बिलियडर्स एवं स्नूकर
शिव थापा, मुक्केबाजी
अजिंक्य रहाणे, क्रिकेट
सुब्रत पॉल, फुटबाल
सुश्री रानी, हॉकी
वी.आर. रघुनाथ, हॉकी
गुरप्रीत सिंह, निशानेबाजी
अपूर्वी चंदेला, निशानेबाजी
सौम्यजीत घोष, टेबल टेनिस
सुश्री विनेश, कुश्ती
अमित कुमार, कुश्ती
संदीप सिंह मान, पैरा एथलेटिक्स
वीरेन्द्र सिंह, कुश्ती (बधिर)
—
88वें अकादमी (ऑस्कर) पुरस्कार- 2016
(28 फरवरी 2016: लॉस एंजेल्स, अमेरिका)
सर्वश्रेष्ठ फिल्म- स्पॉट लाईट (निर्देशक- टॉम मैकार्थी)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- अलेजांद्रो जी. इनारितु (फिल्म- द रेवनेंट)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- लियोनार्डो डि कैप्रियो (फिल्म- द रेवनेंट)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- ब्री लार्सन (फिल्म- रूम)
सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता- मार्क राइलेंस (फिल्म- ब्रिज ऑफ स्पाइज
सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री- एलिसिया विकांडर (फिल्म- द डेनिश गर्ल)
सर्वश्रेष्ठ दृश्यांकन- एक्स मचीन
सर्वश्रेष्ठ ध्वनि मिश्रण- मैड मैक्स : फ्यूरी रोड
सर्वश्रेष्ठ ध्वनि सम्पादन- मैड मैक्स : फ्यूरी रोड
सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइनर- मैड मैक्स: फ्यूरी रोड
सर्वश्रेष्ठ मेकअप एण्ड हेयर स्टाइलिंग- मैड मैक्स : फ्यूरी रोड
सर्वश्रेष्ठ परिधान डिजाइनिंग- मैड मैक्स : फ्यूरी रोड
सर्वश्रेष्ठ संगीत (ओरिजनल स्कोर)- राइटिंग्स ऑन द वॉल (फिल्म-स्पेक्टर)
सर्वश्रेष्ठ गीत (ओरिजनल सांग)- राइटिंग्स ऑन द वॉल (फिल्म-स्पेक्टर)
सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा- द बिग शॉर्ट
सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा- स्पॉट लाइट (टॉम मैकार्थी व जोश सिंगर)
सर्वश्रेष्ठ सम्पादन- मैड मैक्स : फ्यूरी रोड
सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी- द रेवनेंट
विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म- सन ऑफ सॉल (हंगरी)
सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र फीचर- एमी (आसिफ कपाडिय़ा)
लघु वृत्तचित्र- ए गर्ल इन द रिवर : द प्राइस ऑफ फॉरगिवनेस
एनीमेटेड फीचर फिल्म- इनसाइड आउट
एनीमेटेड लघु फिल्म- बियर स्टोर
लाइव एक्शन लघु फिल्म- स्ट्यूटरर
—
भारत के तीन और स्थल यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल
भारत के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के तीन और स्थलों को संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृति संगठन- यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में जुलाई में शामिल किया गया, इनका विवरण निम्नवत है-
1. बिहार का नालंदा महाविहार- बिहार में स्थित नालंदा महाविहार, जिसे नालंदा विश्वविद्यालय नाम से जाना जाता है, को सांस्कृतिक स्थलों की श्रेणी में शामिल किया गया है। नालंदा महाविहार में बिहार के ईसा पूर्व तीसरी शताब्दी से 13वीं शताब्दी ई. के दौरान के स्तूप, गुफाएं, विहार (आवासीय व शैक्षणिक परिसर), कलाकृतियां आदि शामिल है।
चंडीगढ़ का कैपिटल कॉम्पलैक्स- स्विस-फ्रेंच वास्तुकार ली कार्बूजियर की 7 विभिन्न देशों में स्थित कुल 17 कृतियों को वर्ष 2016 में विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है, चंडीगढ़ का कैपिटल कॉम्पलैक्स उनमें से एक है। 16 अन्य कृतियां 6 अन्य देशों-अर्जेन्टीना, फ्रांस, बेल्जियम, जर्मनी, जापान व स्विट्जरलैण्ड में स्थित है।
कंजनजंघा राष्ट्रीय पार्क (सिक्किम)- इसे मिश्रित श्रेणी में विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है।
—
महोत्सव व आयोजन
- लखनऊ महोत्सव: 27 जनवरी से 7 फरवरी
- विश्व पुस्तक मेला : 9 से 17 जनवरी, नई दिल्ली में
- मतदाता महोत्सव: 14 से 17 जनवरी, दिल्ली में
- 20वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव: 12 से 16 जनवरी, नया रायपुर (छत्तीसगढ़)
- 103वां भारतीय विज्ञान कांग्रेस: 3 से 7 फरवरी; मैसूर
- ऑटो एक्सपो, 2016: 3 से 9 फरवरी; ग्रेटर नोएडा
- इन्वेस्ट कर्नाटक, 2016: 3 से 5 फरवरी; बेंगलुरू
- हैपनिंग हरियाणा, 2016: 7 से 8 मार्च; गुरुग्राम
- विश्व संस्कृति महोत्सव: 11 से 13 मार्च; नई दिल्ली
- नवाचार उत्सव: 12 से 19 मार्च; नई दिल्ली
- राष्ट्रीय आरोग्य मेला: 26 से 29 मार्च; गोवा
- इन्वेस्ट कर्नाटक: 2016: 3 से 5 मार्च; बेंगलुरू
- हैपनिंग हरियाणा:2016: 7 से 8 मार्च; गुरुग्राम
- डिफेंस एक्सपो : 2016: 28 से 31 मार्च; गोवा
—


