यादें 2016, महत्वपूर्ण घटनाएं
भारत, अफगानिस्तान और ईरान का चाबहार समझौता
अरब सागर की खाड़ी में पाकिस्तान और चीन के गठबंधन की ताकत को बढ़ाने के लिए बनाए गए ग्वादर पोर्ट से खतरों को कम करने के लिए भारत ने ईरान, अफगानिस्तान के साथ चाबहार बंदरगाह को विकसित करने की परियोजना जून से शुरू की है। इस समझौते के अंतर्गत चाबहार बंदरगाह को विकसित करने के लिए ये दोनों 50 करोड़ डॉलर की राशि खर्च करेंगे। यहां से भारत और अफगानिस्तान, ईरान से तेल और गैस का आयात कर सकेंगे और इन देशों के संबंध और भी मजबूत होंगे।
फ्रांस, बेल्जियम आतंकी हमलों से सहमे
15 जुलाई को नीस में नेशनल डे पर हुए इस हमले में 80 से ज्यादा लोगों की मौत हुई । 23 मार्च को आईएस के आतंकियों ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में 30 लोगों को मार डाला। तुर्की के इस्तांबुल अतातुर्क हवाई अड्डे पर 28 जून को आत्मघाती हमले में 3 आतंकियों सहित 42 लोगों की मौत हुई
उत्तर कोरिया का हाइड्रोजन बम का परीक्षण
6 जनवरी को साम्यवादी उत्तर कोरिया ने दावा किया कि उसने हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया है लेकिन इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी, हालांकि इसी समय के दौरान रिक्टर पैमाने पर 5.1 तीव्रता का भूकंप मापा गया था।
कोलंबिया विमान दुर्घटना में खिलाड़ियों सहित 76 की मौत
29 नवंबर 2016 को मध्य कोलंबिया में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर जा रहा एक विमान मध्य कोलंबिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 76 लोगों की मौत हो गई लेकिन 5 लोग आश्चर्यजनक तरीके से बच गए थे। ब्राजील के फुटबॉल क्लब चापेकोंसे की टीम के खिलाड़ी समेत कुल 81 लोग सवार थे।

नोबेल पुरस्कार- 2016
पुरस्कारों की घोषणा- अक्टूबर, 2016 (विभिन्न तिथियों में)
वितरण- 10 दिसम्बर, 2016
वितरण स्थल- शांति का-ओस्लो
शेष सभी- स्टॉकहोम
साहित्य- बॉब डिलॉन (अमेरिका, जाने-माने गीतकार व गायक)
शांति- जुआन मैनुअल सांतोस (कोलम्बिया के राष्ट्रपति)
चिकित्सा- योशिनोरी ओशुमी (जापान)
रसायन विज्ञान- जीन पियरे शावेज (स्वीडन), जे. फ्रेजर स्टोडार्ट (ब्रिटेन) तथा बर्नार्ड फेरिंगा (नीदरलैण्ड)
भौतिक विज्ञान- डेविड थोलुज, डंकन हाल्डेन और माइकल कोस्टरलिट्ज (ब्रिटेन)
अर्थशास्त्र- ओलविर हार्ट (ब्रिटिश मूल) और बेंग्ट हॉमस्ट्रॉम (फिनलैण्ड)