बिलासपुर। कला संगम सांस्कृतिक मंच बिलासपुर द्वारा स्वर सम्राट स्व.मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर 31 जुलाई को कार्यक्रम यादें का आयोजन की तैयारियां जोरो पर चल रही है। कार्यक्रम में भाग लेने वाले गायक कलाकारों का प्रथम स्वर परीक्षण 17 जुलाई रविवार को लिया गया। स्वर परीक्षण में 35 गायकों ने हिस्सा लिया जिसमें 13 गायको का चयन किया गया। द्वितीय स्वर परीक्षण 21 जुलाई गुरूवार को शिवा नायडू म्यूजिकल ग्रुप लिंक रोड बुखारी पेट्रोल पम्प के सामने शेरूगद्दी मेकर लिंक रोक जेकब चाल में आयोजित किया गया है जो भी गायक कलाकार इस कार्यक्रम में भाग लेना चाहते है वे अब्दुल अलीम मोबाईल नं. 09827815899 एवं शिवा नायडू मोबाईल नं.07828033610 से सम्पर्क कर सकते है। मंच द्वारा विगत 10 वर्षो से लगातार स्वर सम्राट स्व.मो.रफी की यादों में 31 जुलाई को यादें कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कला संगम सांस्कृतिक मंच के संयोजक अब्दुल अलीम, शिवा नायडू, रूपेश मेश्राम, शिव मेश्राम, फहीम खान, चुमकी घोष, सुकांत घोष, नमाजी अली, जाकिर अली, शरद पाण्डेय, गिरीश त्रिवेदी, मनोहर यादव, विजय सिंह, शेरू खान, यश नायडू, अमिताभ भट्ट, महेश श्रीवास्तव, राज यादव, आलेख वर्मा, राजेश इंदौरिया, सुशील पाण्डेय एवं नवीन सोनी सहित मंच के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता जुटे हुये है।