युवा कांग्रेसियों ने वीके सिंह के घर फेंके टमाटर और अंडे, पुलिस ने दौड़ाकर पीटा
युवा कांग्रेसियों ने वीके सिंह के घर फेंके टमाटर और अंडे, पुलिस ने दौड़ाकर पीटा
वीके सिंह के “कुत्ता” बयान पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वीके सिंह के गाजियाबाद स्थित निवास पर आज टमाटर और अंडे फेंक कर विरोध जताया
गाजियाबाद। पूर्व सेनाध्यक्ष और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह के “कुत्ता” बयान पर विरोध का दौर समाप्त नहीं हो रहा है, कल कोलकाता में उन्हें माकपा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए तो आज युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वीके सिंह के गाजियाबाद स्थित निवास पर आज टमाटर और अंडे फेंक कर विरोध जताया। मौके पर मौजूद पुलिस ने कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज किया और कुछ को हिरासत में ले लिया।
प्रतिष्ठित समाचारपत्र देशबन्धु में प्रकाशित खबर के अनुसार गाजियाबाद पुलिस ने युवा कांग्रेसजन पर जमकर लाठी भांजी।
बताया जाता है कि हरियाणा में दलित हत्याकांड पर दिए विवादित बयान पर युवा कांग्रेसी यहाँ अंडा और टमाटर लेकर विरोध प्रदर्शन करने आये थे, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह के गाजियाबाद स्थित निवास पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलाई और थप्पड़ भी मारे। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इसके बाद कुछ को में हिरासत में भी ले लिया।
विस्तृत समाचार की प्रतीक्षा है।


