गाज़ियाबाद, 28 मार्च। इंदिरपुरम के लोटस पॉंड सोसाइटी में इस रविवार एक ऐसे कैफ़े का विमोचन किया गया जिसका नाम, ख़ान-पान,यहाँ तक कि सजावट भी जनता द्वारा चुना एवं निर्धारित किया गया।

एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि युवाओं को एक ऐसी जगह की तलाश होती है जहाँ अपनापन हो, ख़ानपान हो तो अपनी पसंद की, साज़-सज्जा भी ऐसी जो युवाओं की पसंद से मेल रखता हो। इसी उदेश्य से सोच से शुरुआत की गयी इस नये कैफ़े की। इसका नामकरण सोशल मीडिया के ज़रिए प्रतियोगिता द्वारा रखा गया।

कैफ़े को सजाने के लिए पोस्टर मेकिंग प्रातियोगिता में लोगों ने अपनी पसंद के कैफ़े को कॅन्वस पर उतारा। सुप्रसिद मास्टर शेफ़ सदफ हुसैन संग जानी मानी ज्योतिष विज्ञ अंशु गाहकार ने केक काट कर कैफ़े का शुभ विमोचन किया।

पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता-अल्पना, सुप्रिया एवं तनीषा को अंशु गाहकार द्वारा पुरस्कृत किया गया। साथ ही यम्मी शेफ प्रतिस्पर्धा में लोगों ने अपने ख़ास व्यंजन मास्टर शेफ़ सदफ को चखाए।

श्रेष्टतम व्यंजन पेश करने वाली मंजू अग्रवाल, जूही एवं कृतिका को भेंट दी गयी।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि युवाओं की पसंद का ख़याल रखते हुए मेनू लिस्ट में क़ीमतें भी बेहद कम रखी गयी हैं। इस कैफे का इंटीरियर डिजाईन भी छात्रों द्वारा किया गया है, जिन्हें पुरस्कार स्वरूप पारितोषिक दिया गया।

कैफे की निदेशिका शशि, सलाम नमस्ते के महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम सलाम शक्ति का हिस्सा है एवं इस कैफे का प्रचार एवं प्रसार सलाम नमस्ते सामुदायिक रेडियो द्वारा किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छाबरिया भी मौजूद थीं।