यूपी वालों को ठग रही है भाजपा, यूपी में भी लाएंगे व्यापमं !
यूपी वालों को ठग रही है भाजपा, यूपी में भी लाएंगे व्यापमं !
लखनऊ,04 अप्रैल। न्याय मंच उ.प्र. के अध्यक्ष अमित ने कहा है कि उ.प्र. में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पहले ही कैबिनेट मे फेल हो गयी, कैबिनेट बैठक के निर्णय में भी साम्प्रदायिकता का घोल पूरी तरह से दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का चुनाव में वादा पूर्ण क़र्ज़ माफ़ी का किया था, किसी सीमा का नहीं एक लाख की सीमा तय करने से प्रदेश के करोड़ों किसान ठगा सा महसूस कर रहे हैं, भाजपा ने गरीब किसानों के साथ धोखा किया है।
श्री अमित ने कहा कि भाजपा ने रोजगार देने का वादा किया था लेकिन मुसलमानो के बूचड़खाने बंद कराकर उन्हें बेरोजगार करने का काम किया है। योगी ने ये नहीं बताया कि बूचड़खाने में लगे लोग अपनी रोजी-रोटी कैसे चलायेंगे। कैबिनेट बैठक में हुए निर्णय से यह तो साफ हो गया कि यह सरकार सिर्फ जुमलों वाली सरकार बनके ही रहेगी। योगी की सरकार में गरीबों, किसानों, मजदूरों का कुछ नहीं होने वाला है।
उन्होने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा यूपी वालों को ठग रही है। कह रहे है कि रोजगार बढ़ाने के लिए नई नीति लायेगी। भाजपा वही व्यापम घोटाले वाली रोजगार नीति लायेगी, जिसे म.प्र. के सीएम शिवराज सिंह चौहान चला रहें है।
उन्होंने कहा कि भाजपा शाषित राज्यो में सबसे ज्यादा अपराध और भ्रष्टाचार का बोल-बाला है। और वहां कोई जादुई छड़ी तो दिखी नहीं, शायद संघ गाय,गंगा,विकास के बाबा की पोटली और घड़ी नहीं पत्रा को देखकर चलने वाले योगी के साम्प्रदायिक चेहरे से कुछ विकास का पेड़ लगाने मे कामयाम हो जाय।


