कन्नड़ की जानी मानी अभिनेत्री और राजनेता राम्या को पाकिस्तान की तारीफ़ करना महंगा पड़ गया है...

DBLIVE, 23 August 2016, 'I respectfully disagree, but Pakistan is not hell', says Ramya
‪कन्नड़ की जानी मानी अभिनेत्री राम्या को रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर के बयान से असहमति जताना महंगा पड़ गया।

अभिनेत्री से राजनेता बनीं राम्या पर राजद्रोह का केस दर्ज हुआ है।
दरअसल गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पाकिस्तान दौरे से लौटने के बाद रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने बयान दिया था कि 'पाकिस्तान जाना नर्क जाने जैसा अनुभव रहा'। उनके इस बयान पर कांग्रेस नेता राम्या ने कहा कि 'पाकिस्तान नर्क नहीं है, वहां के लोग बिल्कुल हम जैसे हैं। उन्होंने हमारे साथ बहुत अच्छा बर्ताव किया।'
हाल ही में राम्या SAARC सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान दौरे पर गई थीं और वहां से लौटने पर उन्होंने यह बयान दिया। उनके इस बयान से लोगों में नाराज़गी देखी जा रही है।
कर्नाटक के मजिस्ट्रेट कोर्ट में राम्या के खिलाफ राजद्रोह का केस चलाने की मांग की गई है। जहां 27 अगस्त को मामले की सुनवाई होगी।

सोशल मीडिया पर भी राम्या के इस बयान से बवाल मच गया है।
बयान को लेकर राम्या ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। कोई भी किसी पर अपने विचार नहीं थोप सकता। मुझे नहीं लगता मैं गलत हूं। मैं बांग्लादेश और श्रीलंका को भी चाहती हूं। इसका मतलब ये नहीं कि मैं भारत छोड़ दूंगी। ये मेरा घर है, न मैं भारत को छोड़ूंगी न अपने कुत्तों को।
... देखते रहिए और सब्सक्राइब करिए डीबी लाइव