येचुरी की मांग- सरकार कश्मीर में हिंसा बंद कर राजनीतिक प्रक्रिया शुरू करे
येचुरी की मांग- सरकार कश्मीर में हिंसा बंद कर राजनीतिक प्रक्रिया शुरू करे
येचुरी की मांग- सरकार कश्मीर में हिंसा बंद कर राजनीतिक प्रक्रिया शुरू करे
नई दिल्ली। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)- माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने केंद्र सरकार से अशांत कश्मीर घाटी के लिए एक राजनीतिक समाधान निकालने का आग्रह किया है।
राज्यसभा में घाटी के हालात पर एक लंबी बहस में हिस्सा लेते हुए सीताराम येचुरी ने कहा,
"हमें कश्मीर में हिंसा तथा वर्तमान खून-खराबे को खत्म करना है।
कश्मीर के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए राजनीतिक प्रक्रिया शुरू करें।"
सीताराम येचुरी ने कहा,
"सरकार को एक सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए और सभी मतों पर विचार करना चाहिए। आखिर कौन सी चीज इस सरकार को राजनीतिक प्रक्रिया (कश्मीर समस्या के समाधान के लिए) शुरू करने से रोक रही है?"
माकपा महासचिव ने कश्मीरी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की, जिसके कारण पिछले करीब एक महीने की अशांति के दौरान सैकड़ों लोग पूरी तरह या आंशिक रूप से अपनी आंखों की रोशनी खो चुके हैं।
कश्मीर में पैलेट गन से घायल एक पीड़ित की तस्वीर दिखाते हुए उन्होंने कहा,
"हमें पैलेट गन का इस्तेमाल बंद करना चाहिए।"
श्री येचुरी ने कहा,
"कश्मीर के लोगों के साथ यह अविश्वास का माहौल क्यों है? यदि विश्वास में कमी है, तो आपको विश्वास का एक माहौल बनाना चाहिए।"
श्री येचुरी ने कहा कि कश्मीर में एक भी सांप्रदायिक हिंसा की वारदात नहीं हुई है, यही कश्मीरियत है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 कश्मीर के लिए कोई विशेषाधिकार नहीं है, तेलंगाना, पूर्वोत्तर में भी इसी तरह के प्राविधान हैं।


