येचुरी ने पूछा दो साल के दौरान मोदी सरकार की उपलब्धि क्या रही
येचुरी ने पूछा दो साल के दौरान मोदी सरकार की उपलब्धि क्या रही
हैदराबाद, 20मार्च। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने केंद्र सरकार से पूछा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत सरकार के केंद्र में आने के बाद पिछले दो साल के दौरान उनकी उपलब्धि क्या रही।
तेलंगाना में माकपा की पांच महीने की पदयात्रा समाप्त होने के अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए श्री येचुरी ने कहा कि योजना आयोग के उन्मूलन के बाद देश में बहुत नुकसान हुआ है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों को छात्रवृत्तियां देने को तैयार नहीं है और आरएसएस तथा गौरक्षक दलितों पर हमले कर रहे हैं।
माकपा नेता ने कहा सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में गतिरोध हैं। असमानता बढ़ रही है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। विजय के कारण नोटबंदी का समर्थन किया जा रहा है। लेकिन नोटबंदी से ग्रमीण अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका भी लगा है। इससे अनेकों के रोजगार छिन गए हैं। अत्याचार बढ़ गया है। लेकिन बावजूद इन सब के इस पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। दलित परिवारों पर अत्याचार बढ़ा है। निजीकरण के कारण रोजगार में आरक्षण खत्म होते जा रहा है।
उन्होंने कहाकि वर्तमान सरकार के सत्ता में आने के बाद कमजोर तबकों और अल्पसंख्यकों पर हमले लगातार बढ़े हैं।
माकपा महासचिव ने आरोप लगाया कि योगी आदित्यनाथ अल्पसंख्यक और दलित विरोधी माने जाते हैं और उन्हें उत्तर प्रदेश का कमान सौंपा गया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन भी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।
The MahaJanaPadaYatra in Telangana has focussed on Social
Justice and ensuring that all sections in society get their due. pic.twitter.com/Jf58GEXmBK— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) March 19, 2017


