लखनऊ, 19 मार्च। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने आज राज्य के 21वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

यहां स्मृति उपवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल राम नाईक ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

योगी के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने उपमुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ ली।

शपथ-ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

बड़ी संख्या में समर्थक भी यहां मौजूद थे।

भगवा वस्त्र पहने आदित्यनाथ ने शपथ लेने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का भी आशीर्वाद लिया, जो लखनऊ से सांसद हैं।

उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर से सांसद हैं, जबकि दिनेश शर्मा और लखनऊ के मेयर हैं।

शपथ-ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद थे। भाजपा नेताओं के साथ उनकी सहज बातचीत देखी गई।

सूर्य प्रताप शाही ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

सुरेश खन्ना ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

स्वामी प्रसाद मौर्या ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

सतीश महाना ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

राजेश अग्रवाल ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

रीता बहुगुणा जोशी ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

दारासिंह चौहान ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

धर्मपाल सिंह सैनी ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

एस पी सिंह बघेल ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

सत्यदेव पचौरी ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

रमापति शास्त्री ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

जयप्रकाश निशाद ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

ओमप्रकाश राजभर ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

ब्रजेश पाठक ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

लक्ष्मी नारायणचौधरी ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

चेतन चौहान ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

श्रीकांतशर्मा ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

राजेंद्र प्रसाद सिंह ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

सिद्धार्थनाथसिंह ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

मुकुट बिहारीवर्मा ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

आशुतोष टंडन ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

नन्दगोपाल गुप्ता नन्दी ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने ली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ

सुरेश राणा ने ली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ

उपेंद्र तिवारी ने ली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ

डॉ. महेंद्र सिंह ने ली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ

स्वतंत्रदेव सिंह ने ली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ

भूपेंद्र चौधरी ने ली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ
धर्मसिंह सैनी ने ली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ

अनिल राजभर ने ली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ

स्वाति सिंह ने ली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ

गुलाबो देवी ने ली राज्य मंत्री पद की शपथ

जय प्रकाशनिशाद ने ली राज्य मंत्री पद की शपथ

अर्चना पाण्डेय ने ली राज्य मंत्री पद की शपथ

जयकुमार सिंह जैकी ने ली राज्य मंत्री पद की शपथ

अतुल गर्ग ने ली राज्य मंत्री पद की शपथ

रणवेंद्र प्रताप सिंह ने ली राज्य मंत्री पद की शपथ

नीलकण्ठ तिवारी ने ली राज्य मंत्री पद की शपथ

मोहसिन रजा ने ली राज्य मंत्री पद की शपथ

गिरीश चंद्र यादव ने ली राज्य मंत्री पद की शपथ

बलदेव ओलाख ने ली राज्य मंत्री पद की शपथ

मन्नू कोरी ने ली राज्य मंत्री पद की शपथ

संदीप सिंह ने ली राज्य मंत्री पद की शपथ

सुरेश ने ली राज्य मंत्री पद की शपथ