योगी जी शासन नौटंकी से नहीं विज़न और मंशा से चलाया जाता है
योगी जी शासन नौटंकी से नहीं विज़न और मंशा से चलाया जाता है
अच्छा शासन चलने के लिए किसी जोकरी की ज़रूरत नहीं.
राजीव मित्तल
योगी जी योगी जी ई ई ई
एक दिन मोदी जी और उनके चिंटुओं ने झाड़ू पकड़ी थी..दो एक दिन पहले योगी जी ने भी झाड़ू फेरी.. पर सड़क और गलियां उतनी ही गंदी हैं.. नालियां उसी तरह बजबजा रही हैं.. योगी जी शासन नौटंकी से नहीं विज़न और मंशा से चलाया जाता है।
जैसे बाहुबली फिल्म को इस कदर सफलता पाने के लिए किसी ईद, किसी दीवाली या 15 अगस्त की ज़रूरत नहीं पड़ी, तो अच्छा शासन चलने के लिए किसी जोकरी की ज़रूरत नहीं. अच्छा काम करेंगे तो वोट आपको ही पड़ेंगे।
अपने सभासदों से कहिये कि घटियापन से बाज आएं और अपने वार्ड की सफाई, पानी, बिजली का ख्याल रखें। अपने विधायकों से कहिये कि अपनी जनता से मिलने मिलाने को घर से बाहर निकलें, घटिया अखबारों को इंटरव्यू न दिया करें।
आप नगर निगम के अफसरों की नकेल कसें, जो केवल कमाई में लगे हैं, सफाई कर्मचारियों को सफाई के लिए प्रेरित करें।


