प्रेस क्लब से एस. आर. दारापुरी की गिरफ्तारी की स्वराज अभियान ने की निंदा

लखनऊ, 03 जुलाई 2017, दलित उत्पीड़न के खिलाफ आज प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता से उ. प्र. पुलिस के पूर्व आई. जी. व जन मंच उत्तर प्रदेश के संयोजक एस. आर. दारापुरी, प्रो. रमेश दीक्षित समेत आठ लोगों की पुलिस द्वारा की गयी गिरफ्तारी की स्वराज अभियान की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ने कड़ी निंदा की है।

आज प्रेस को जारी अपने बयान में उन्होंने कहा कि दलित संगठनों के संयोजक दारापुरी समेत अन्य नेताओं की गिरफ्तारी सरकार के दमनकारी चरित्र का ही पर्दाफाश करती है। प्रेस क्लब में भी पत्रकार वार्ता न होने देना, शिक्षा अधिकार के लिए एक सप्ताह से भी ज्यादा गांधी प्रतिमा जीपीओं पर अनशन करने वाले सोशलिस्ट पार्टी के नेता संदीप पाण्डेय से सरकार के किसी प्रतिनिधि द्वारा वार्ता तक न करना, मुख्यमंत्री को महज काला झण्डा दिखाने पर लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को गिरफ्तार कर जेल भेज देना, जिसमें से आइसा से जुड़ा एक छात्र अभी भी जेल में ही है, राज्यपाल द्वारा वामपंथी दलों को मिलने का समय न देना दिखाता है कि योगी राज में प्रदेश तानाशाही की तरफ बढ़ रहा है, जिसका चौतरफा प्रतिकार किया जायेगा।