नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में योगीजी का राज है। योगीजी भी जुमले जोरदार फेंकते हैं तो भला उनकी पुलिस जुमले फेंकने में पीछे कैसे रह जाए?

जीहाँ, यूपी पुलिस ने नववर्ष 2018 के स्वागत में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर जो संदेश जारी किया है, वह देखने पर आप समझ ही नहीं पाएंगे कि यह कोई एडवाइज़री है या धमकी !

दरअसल ट्विटर पर UP POLICE के Verified account से एक ट्वीट किया गया है। इस ट्वीट में जो कैरीकेचर इस्तेमाल किया गया है, वो अभिनेता सलमान खान की दबंग फिल्म मालूम पड़ता है। चित्र के साथ ट्वीट किया गया है -

“हम आज सड़कों पर इतनी नाकाबंदी लगाएँगे कि आप कन्फ़्यूज़ हो जाओगे कि एंटर कहाँ से करें और भागें कहाँ से! #ZaraSambhalKe #dontdrinkanddrive #UPPolice”

बता दें यूपी के डीजीपी सुलखान सिंह आज रिटायर हो रहे हैं और ओपी सिंह नए डीजीपी बनने जा रहे हैं।