अस्थाना की नियुक्त रद्द कराने को सर्वोच्च न्यायालय में याचिका
Prashant Bhushan challenges Rakesh Asthana's appointment as CBI's interim director
Prashant Bhushan on Monday filed a PIL challenging the appointment of Rakesh Asthana as interim director of the Central Bureau of Investigation (CBI).
नई दिल्ली, 5 दिसम्बर। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अंतरिम निदेशक राकेश अस्थाना की नियुक्ति रद्द करने तथा सीबीआई के नियमित निदेशक की नियुक्ति प्रक्रिया नियमानुसार शुरू करने का केंद्र सरकार को निर्देश देने की मांग को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण सर्वोच्च न्यायालय पहुंच गए हैं। गैर सरकारी संस्था, कॉमन कॉज ने एक जनहित याचिका दाखिल की है। याचिका में तर्क दिया है कि केंद्र सरकार ने अस्थाना को सीबीआई का अंतरिम निदेशक बनाने के लिए दुर्भावनापूर्ण, मनमाने ढंग से तथा अवैध तरीके से कार्रवाई की।
मीडियारिपोर्ट्सके मुताबिक याचिका में कहा गया है कि अस्थाना ने गोधरा में ट्रेन जलाने की घटना की जांच करने वाले विशेष जांच दल (एसआईटी) का नेतृत्व किया और वह गुजरात पुलिस में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। राकेश अस्थाना को सीबीआई निदेशक का कार्यभार सौंपने के लिए केंद्र सरकार ने दुर्भावनापूर्ण, मनमाने व अवैध तरीके से कई कदम उठाए।
निवर्तमान निदेशक अनिल सिन्हा के दो दिसंबर, 2016 को सेवानिवृत्ति से मात्र दो दिन पहले विशेष निदेशक आर.के.दत्ता को केंद्रीय गृह मंत्रालय में स्थानांतरित कर दिया गया। उनके लिए मंत्रालय में विशेष सचिव के एक नए पद का सृजन किया गया। उनकी नियुक्ति दो पद ऊपर संयुक्त सचिव के रूप में की गई है।

याचिका में कहा गया है कि ऐसा केवल इसलिए किया गया, ताकि दत्ता सीबीआई निदेशक की दावेदारी न पेश करें, क्योंकि सिन्हा के बाद एजेंसी में पद के हिसाब से वह दूसरे नंबर पर थे।
कॉमन काज की याचिका में यह भी कहा है कि लोकपाल लोकायुक्त अधिनियम, 2013 तथा दिल्ली स्पेशल पुलिस इस्टाबलिश्मेंट एक्ट, 1946 के तहत सीबीआई निदेशक का चयन एक समिति के द्वारा की जाती है, जिसमें प्रधानमंत्री, विपक्ष में सबसे बड़ी पार्टी के नेता तथा भारत के मुख्य न्यायाधीश (या उनके द्वारा नियुक्त कोई न्यायाधीश) होते हैं।

PIL filed in Supreme Court by Prashant Bhushan challenging appointment of Rakesh Asthana as interim director of #CBI.
— ANI (@ANI_news) December 5, 2016

Have challenged malafide appt of Guj offr Asthana as acting Dir CBI bypassing selection of regular Dir by CJI,PM,LOPhttps://t.co/2zyzoHAzfx
— Prashant Bhushan (@pbhushan1) December 5, 2016