राजनीतिक विश्लेषक ‘चो’ रामास्वामी का निधन
राजनीतिक विश्लेषक ‘चो’ रामास्वामी का निधन
राजनीतिक विश्लेषक ‘चो’ रामास्वामी का निधन
जाने माने पत्रकार एवं प्रख्यात राजनीतिक विश्लेषक ‘चो’ रामास्वामी का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह चेन्नई के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वह 82 साल के थे।
82 वर्षीय राजनीतिक विश्लेषक रामास्वामी को लोग प्यार से ‘चो’ के नाम से बुलाते थे।
‘चो’ सबसे लंबे समय तक चलने वाली तमिल पत्रिका ‘तुगलक’ के संस्थापक-संपादक होने के साथ-साथ 1999 से 2005 तक राज्य सभा के सदस्य भी रहे थे। वह तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता के काफी करीबी थे।
सांस की तकलीफ के कारण पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज अपोलो अस्पताल में चल रहा था।
मीडिया रिपोर्ट्स केमुताबिक आज सुबह हृदयगति रुकने के कारण उनका निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को एमआरसी नगर स्थित उनके आवस पर रखा गया है जहां कई जानी मानी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
आज शाम में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।
उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है।


