राम रहीम मामले में भड़की हिंसा के लिए खट्टर सरकार जिम्मेवार : माले

लखनऊ, 26 अगस्त। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को यौन शोषण मामले में दोषी ठहराये जाने के बाद शुक्रवार को भड़की हिंसा और उसमें 32 लोगों के मारे जाने पर हरियाणा की खट्टर सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए इस्तीफे की मांग की है।

पार्टी राज्य सचिव सुधाकर यादव ने एक बयान में कहा कि यदि खट्टर सरकार ने धारा 144 समेत पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के निर्देशों पर कड़ाई से अमल किया होता, तो न तो भारी संख्या में डेरा समर्थक पंचकूला में एकत्र होते और न ही इतने बड़े पैमाने पर हिंसा व मौतें होतीं। उन्होंने कहा कि डेरा प्रमुख के साथ भाजपा के निकट संबंधों के चलते जानमाल की व्यापक क्षति हुई है।