रामायण की नई व्याख्या करेंगे कुणाल कोहली
रामायण की नई व्याख्या करेंगे कुणाल कोहली
रामायण की नई व्याख्या करेंगे कुणाल कोहली
न्यूज़हेल्पलाइन – 24 जुलाई 2018
फिल्मकार कुणाल कोहली अपनी जिंदगी की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना 'रामायण' को नए अंदाज में पेश करने को लेकर खासे उत्साहित हैं। उनका कहना है कि वो रामायण की नई व्याख्या करेंगे और इस प्रोजेक्ट का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।
कोहली ने कहा,
"मैं 'रामायण' की नई व्याख्या करूंगा। कोई और क्यों? क्योंकि 'रामायण' के चरित्र और संदेशों की जरूरत आज जितनी जरूरत पहले कभी नहीं हुई।"
उन्होंने कहा,
"हम ऐसे समय में जी रहे हैं जब हमें 'रामायण' के मूल्यों की जरूरत सबसे ज्यादा महसूस हो रही है।"
कुणाल कोहली ने कहा कि वे फिल्म के लिए बड़े नामों को नहीं लेंगे। कुणाल बोले,
"मैं 'रामायण' में नवोदित कलाकारों को ले रहा हूं। 'रामायण' में नए चेहरों को लेना जरूरी है। पौराणिक कथाओं में निश्चित छवि के स्थापित अभिनेता उपयुक्त नहीं होते।"
राजनीति से कोई लेना देना नहीं 'रामायण' का
इस समय हिंदुत्व के बड़े राजनीतिक मुद्दे के कारण 'रामायण' बनाने की कोशिश के सवाल पर उन्होंने कहा, "बिल्कुल नहीं। मैं इतना राजनीतिक नहीं हूं। मैं राजनीति को समझने का नाटक तक नहीं करता हूं। 'रामायण' बनाने के मेरे निर्णय का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है।"
कुणाल कोहली को 'हम तुम' और 'फना' जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है।


