रायबरेली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यशाला

रायबरेली (उत्तर प्रदेश), 23 अक्तूबर 2019. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यशाला में सामाजिक, आर्थिक, ऐतिहासिक मुद्दों और संवाद-संचार पर प्रशिक्षण हुआ।

Uttar Pradesh Congress Committee workshop in Rae Bareli

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर, मौलाना अबुल कलाम आजाद, सरदार पटेल, सुभाषचंद्र बोस, विनोबा भावे, छत्रपति शाहू जी, ज्योतिबाफुले, सन्त रैदास, कबीर समेत देश के तमाम महापुरुषों के विचारों पर गहन परिचर्चा हुई।

साथ ही साथ प्रशिक्षण में तमाम राजनीतिक दर्शनों गम्भीर चर्चा परिचर्चा हुई।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने देश की आर्थिक स्थिति पर गहन चर्चा की। भाजपा के जनविरोधी आर्थिक नीतियों-जीएसटी के गलत क्रियान्वयन, नोटबन्दी, कालाधन, आर्थिक मंदी के नुकसान को जनता के बीच बेहतर तरीके से ले जाने का प्रशिक्षण लिया।

प्रशिक्षण में बेरोजगारी, किसान समस्या, कानून व्यवस्था, महिला हिंसा, उत्पीड़न, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाढ़ जैसे ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई।

जनता से संवाद, कुशल नेतृत्व, जनसंचार माध्यमों के उपयोग, सोशल मीडिया की ट्रेनिंग दी गई।

कार्यशाला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित फ़िल्म दिखाई गई।

उत्तर प्रदेश में सांगठनिक ढांचा मजबूत करने और आगामी आंदोलनों पर बनी रणनीति

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यशाला में संगठन को मजबूत करने और आगामी आंदोलनों पर रणनीति बनी। कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारियों की जिम्मेदारी और जबाबदेही तय की गई। साथ ही साथ उत्तर प्रदेश में विभिन्न मुद्दों पर आंदोलन करने की रूपरेखा तैयार की गई।

रायबरेली के पूर्व सांसद अशोक सिंह के बेटे मनीष सिंह ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

रायबरेली के पूर्व सांसद अशोक सिंह के बेटे व बसपा के पूर्व प्रत्याशी मनीष सिंह ने महासचिव प्रियंका गांधी के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।