राष्ट्रपति से जम्मू-कश्मीर की धारा-92 के तहत राज्यपाल शासन लागू करने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह
राष्ट्रपति से जम्मू-कश्मीर की धारा-92 के तहत राज्यपाल शासन लागू करने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह
राष्ट्रपति से जम्मू-कश्मीर की धारा-92 के तहत राज्यपाल शासन लागू करने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह
नई दिल्ली, 4 सितम्बर, 2016
नेशनल पैंथर्स पार्टी के संरक्षक प्रो. भीमसिंह ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पर जोर दिया है कि वे जम्मू-कश्मीर संविधान की धारा-92 के तहत हस्तक्षेप करते हुए राज्य में वर्तमान सरकार को बर्खास्त करके वहां राज्यपाल शासन लागू कर दें, क्योंकि राज्य की वर्तमान स्थिति नियंत्रण से बाहर होती जा रही है।
स्टेट लीगल एड कमेटी के कार्यकारी चेयरमैन एवं उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रो. भीमसिंह ने राष्ट्रपति से कहा कि उन्हें प्राप्त शक्तियों के तहत वे ही जम्मू-कश्मीर में हस्तक्षेप करके वहां के हालात को सामान्य स्थिति में ला सकते हैं और जम्मू-कश्मीर में भारतीय नागरिकों का जीवन और स्वतंत्रता की रक्षा कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को देश के दुश्मनों से खतरा है इसलिए उनके हस्तक्षेप समय की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रपति ही हैं कि लगभग पिछले दो महीने से जम्मू-कश्मीर में पैदा हुई स्थिति को जहां संचार के ठप होने, सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, कॉलेजों, अस्पतालों और अदालतों और यहां तक कि हाईकोर्ट में कोई कामकाज नहीं होने के कारण सभी लोग कठिनाइयों से पीड़ित हैं, सामान्य करने के लिए हस्तक्षेप कर सकते हैं।
पैंथर्स सुप्रीमो ने कहा कि मैंने श्रीनगर के अपने तीन-दिवसीय दौरे के दौरान हालात का जायजा लिया, विभिन्न स्तर के नागरिक समाज के लोगों की बैठक और बातचीत भी की।
प्रो. भीमसिंह ने उम्मीद जताई कि राष्ट्रपति उनकी अपील पर राष्ट्रीय एकता के हित में विचार करेंगे।


