राष्ट्रीय प्रवक्ता का यू टर्न : बरास्ता राज्यसभा
राष्ट्रीय प्रवक्ता का यू टर्न : बरास्ता राज्यसभा
राष्ट्रीय प्रवक्ता का यू टर्न : बरास्ता राज्यसभा
राईट / लेफ़्ट / वन वे और यू टर्न
सड़क के नियम हैं
सुरक्षा सुगमता
घूम कर तीन सौ साठ डिग्री
राजनीति की सड़क पर अबाउट टर्न होते हैं
नपुंसक तर्कों के ग्रीन सिगनल
दलदल में कूदने के फायदे
धकिया कर बढने के क़ायदे
यहां की रवायतें बड़ी अजीब हैं
कब प्रवक्ता को इलहाम हो जाये
टीपू सुल्तान का मुखोटा उतरे
मीर जाफ़र बन जाये
करंसी चेस्ट से लॉलीपाप बँटे होंगे
वरना कोई 'यूँ' ही 'यू' टर्न नहीं लेता
// जसबीर चावला //
Next Story