राहुल के पास कार्यकर्ताओं से मिलने का समय नहीं- हरक सिंह रावत का आरोप
राहुल के पास कार्यकर्ताओं से मिलने का समय नहीं- हरक सिंह रावत का आरोप
Rahul did not have time to meet to party workers- Harak Singh Rawat
नई दिल्ली, 22 मार्च। उत्तराखंड की हरीश रावत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ बगावत की अगुवाई कर रहे पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए आज कहा कि उनके पास राजद्रोह का आरोप झेल रहे जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार से मिलने का समय है लेकिन ‘हमसे बात करने की फुर्सत नहीं है।
एक न्यूज चैनल से बातचीत में श्री रावत ने कहा कि उन्होंने पार्टी आलाकमान से कई बार से मिलने का समय मांगा लेकिन उन्हें समय नहीं दिया गया।
उन्होंने कहा,
“श्री गांधी के पास कन्हैया से मिलने का समय है लेकिन हमसे बात करने की फुर्सत नहीं।“
Singh rawat
Next Story


