रिहाई मंच का आरोप मजिस्ट्रेट ने दी धमकी नहीं करने देंगे सम्मेलन : हर हाल में करेंगे सम्मेलन
रिहाई मंच का आरोप मजिस्ट्रेट ने दी धमकी नहीं करने देंगे सम्मेलन : हर हाल में करेंगे सम्मेलन
मलियाना, हाशिमपुरा, मुरादाबाद के पीडित आज लखनऊ के लिए करेंगे कूच
दंगा पीडि़तों को रोकने की प्रशासन की कोशिश पड़ेगी महंगी
लखनऊ। रिहाई मंच नेता राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा है मजिस्ट्रेट ने हाशिमपुरा जनसंहार पर सरकार विरोधी सम्मेलन न करने देने की धमकी दी है, लेकिन रिहाई मंच हर हाल में इस सम्मेलन को आयोजित करेगा और दंगा पीडि़तों को रोकने की प्रशासन की कोशिश पड़ेगी महंगी।
श्री राघवेंद्र ने कहा कि हाशिमपुरा के इंसाफ के सवाल पर 26 अपै्रल को गंगा प्रसाद मेमोरियल हॉल, अमीनाबाद में आयोजित सरकार विरोधी सम्मेलन की अनुमति निरस्त कर सरकार इंसाफ के सवाल को दबाना चाहती है।
आज यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में राघवेंद्र ने कहा कि मुजफ्फरनगर सांप्रदायिक हिंसा के बाद भी रिहाई मंच की हिंसा पीडि़तों की जनसुनवाई को प्रदेश सरकार ने ठीक इसी तरह ऐन वक्त पर कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी थी, जिसके बाद भी हमने कार्यक्रम किया और विधानसभा मार्च भी किया। आज जब हाशिमपुरा, मलियाना, मुरादाबाद, कानपुर समेत पूरे सूबे से सांप्रदायिक हिंसा पीडि़त इंसाफ के लिए आ रहे हैं तो हम इस सरकार विरोधी सम्मेलन को करेंगे। इंसाफ के सवाल पर रिहाई मंच सरकार की अनुमति का मोहताज नहीं है। कयोंकि हमारा मानना है कि इंसाफ का सवाल देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने का मामला है और हमारा संविधान हमें अभिव्यक्ति की आजादी देता है।


