23अप्रैल को आज़म गढ़ से पर्चा दाखिल करेंगे मौलाना आमिर रशादी मदनी
लखनऊ - राष्ट्रीय उलमा कौंसिल ने रॉबर्ट्स गंज संसदीय सीट पर आईपीएफ़ (इंडियन पीपुल्स फ्रंट ) के प्रत्याशी सेवा निवृत्त आईपीएस अधिकारी एस० आर0 दारापुरी व क़ैसर गंज संसदीय सीट पर आईपीएफ़ (इंडियन पीपुल्स फ्रंट ) के ही प्रत्याशी प्रोफसर निहालुद्दीन को समर्थन देने का फैसला किया है।

यह जानकारी राष्ट्रीय उलमा कौंसिल के प्रवक्ता डॉ० निज़ामुद्दीन खान ने एक प्रेस वक्तव्य में दी है। उन्होंने बताया कि आज़मगढ़ संसदीय सीट से राष्ट्रीय उलमा कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष्मौलाना आमिर रशादी मदनी 23 अप्रैल को अपना पर्चा दाखिल करेंगे।