बेगम साहिबा को खिराजे अकीदत

19 मार्च 2018, यूपी प्रेस क्लब, शाम 3 बजे

लखनऊ। बेगम हामिदा हबीबुल्लाह का नाम लखनऊ की पहचान में शामिल था। बेगम साहिबा अवधी तहजीब की अलमबरदार और इंसानी क़द्रों की मिसाल थीं। तालुक्केदार घराने से थीं, सियासत में लंबा समय गुज़ारा, विधानसभा और राज्य सभा में रहीं लेकिन उसके रूआब से बहुत दूर थीं। नफीस तबीयत की और तहदार जुबान की मालकिन थीं। ख़ास लोगों के बीच भी ख़ास थीं और कमाल यह कि गुरूर का कहीं से कोई छींटा भी नहीं। बड़ा होते हुए बड़ा होने के अहसास से अनजान। इस फितरत ने उन्हें आम लोगों की चाहतों, मुश्किलों, जरूरतों के साथ खड़ा कर दिया। गरीबों, दुखियारों, जरूरतमंद महिलाओं और विकलांगों का मसीहा बना दिया।

13 मार्च 2018 की सुबह बेगम हामिदा हबीबुल्लाह ने 102 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

ऐसी अजीम शख्सियत को बारहा सलाम....

बेगम साहिबा को खिराजे अकीदत पेश करने के लिए इंसानी बिरादरी 19 मार्च 2018, यूपी प्रेस क्लब, शाम 3 बजे बैठककर रही है।

https://www.facebook.com/events/1825941581039571/

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें