धीरेश सैनी

लालू यादव के दो सबसे बड़े कसूर जिन्हें सवर्ण बालक कभी माफ नहीं कर सकते

1-बिहार की राजनीति की जातिवादी संरचना जिसे ब्राह्मण व दूसरे सवर्ण बालक स्वर्ण युग मानते हैं, को उलट कर रख देना।

2-आरएसएस-बीजेपी के झांसे से न सिर्फ दूर रहना बल्कि उन्हें सीधे चैलेंज करना।

Dheeresh Sainiबाकी जो बालक यह मानकर ख़ुश होना चाहते हैं कि लालू परिवार पर सीबीआई की कार्रवाई की वजह करप्शन है तो उनकी ख़ुशी में छिपी घृणा और घृणा की वजह भी छलक रही है।

इन वीर बालकों को यही दोहराना चाहिए कि बिहार की राजनीति लालू राज से पहले बेहद स्वच्छ थी और चारा घोटाले से मिश्राओं का कोई लेना-देना नहीं था। लालू के अलावा बिहार और देश के सत्ताधारी बेहद निष्पक्ष और दूध के धुले हुए हैं।

धीरेश सैनी की फेसबुक टाइमलाइन से साभार