लॉजिटेक कैप्चर सॉफ्टवेयर से बनाएं वेबकैम से उच्च गुणवत्ता के वीडियो
लॉजिटेक कैप्चर सॉफ्टवेयर से बनाएं वेबकैम से उच्च गुणवत्ता के वीडियो
लॉजिटेक कैप्चर सॉफ्टवेयर से बनाएं वेबकैम से उच्च गुणवत्ता के वीडियो
नई दिल्ली, 20 दिसम्बर। वेब कैमरा की अग्रणी उत्पादक कंपनी लॉजिटेक ने वीडियो कंटेट के सृजन को आसान बनाने के लिए नया एप्लिकेशन लॉजिटेक कैप्चर लांच किया है। यह शक्तिशाली सॉफ्टवेयर लॉजिटेक के लोकप्रिय 'सी920', 'सी922' और 'ब्रायो 4के प्रो' बेबकैम्स के साथ काम करता है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि लॉजिटेक कैप्चर की मदद से आकांक्षी लोग सीधे लॉजिटेक बेबकैम से प्रोफेशनल गुणवत्ता का वीडियो तैयार कर सकते हैं। कैप्चर की मदद से यूट्यूब कंटेट का निर्माण करना काफी सरल हो गया है।
लॉजिटेक के क्लस्टर श्रेणी प्रमुख (भारत और दक्षिण पश्चिम एशिया) अशोक जंग्रा ने कहा,
"ऑनलाइन वीडियो सामग्री की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर जैसे वीडियो प्लेटफार्म्स पर हमें जो वीडियो देखने को मिलते हैं, वे बेजोड़ होते हैं, हालांकि इस प्रकार के कंटेट का सृजन अकसर जटिल और चुनौतीपूर्ण होता है। लॉजिटेक कैप्शन इन प्लेटफार्मो में जटिलता को सरल बनाता है।"
उन्होंने कहा,
"हमारे बेबकैम्स के साथ मिलकर लॉजिटेक कैप्चर वीडियो रिकार्डिग को सरल बना देता है और इसकी मदद से प्रोफेशनल वीडियोग्राफी जैसे दिखनेवाले कंटेट को सरलता से तैयार किया जा सकता है। क्रियेटर्स इसके ट्रांजिशंस, फिल्टर्स और अन्य प्रभावों की मदद से अपने वीडियो को प्रोफेशनल लुक दे सकते हैं तथा उसे यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत अन्य लोकप्रिय सोशल साइटों पर साझा कर सकते हैं।"
Create YouTube content intuitively with Logitech Capture — all-in-one software compatible with our C920, C922, and BRIO 4K Pro webcams that is *officially* fully available. Get ready to say lights, camera, Capture: https://t.co/xtVg731CJh#LogitechCapture #ContentCreator pic.twitter.com/hqVcyJx8XY
— Logitech (@Logitech) December 18, 2018
क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे
कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
Logitech Capture, ALL-IN-ONE CONTENT CREATION, What is the best video recording software?,VERTICAL VIDEO FOR MOBILE VIEWING, Software for making video with Webcam, Logitech Capture Software, High Quality Video from Webcam, High Quality Video, Webcam, all-in-one software,


