लो कर लो बात ! अच्छे दिनों में प्रियंका चोपड़ा ने भी बदल डाला अपना नाम
लो कर लो बात ! अच्छे दिनों में प्रियंका चोपड़ा ने भी बदल डाला अपना नाम
लो कर लो बात ! अच्छे दिनों में प्रियंका चोपड़ा ने भी बदल डाला अपना नाम
Priyanka Chopra Jonas
इंस्टाग्राम पर देसी गर्ल अब हुईं प्रियंका चोपड़ा जोनस
लॉस एंजेलिस, 7 दिसम्बर। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने नाम में पति निक जोनस का सरनेम जोड़ लिया है, जिसके बाद अब वह प्रियंका चोपड़ा जोनस हो गई हैं। हालांकि, प्रियंका ने अभी ट्विटर और फेसबुक पर अपने अकाउंट में नाम में कोई बदलाव नहीं किया है।
नई दिल्ली में डेटिंग एप्लीकेशन 'बंबल' की लॉन्च पार्टी में प्रियंका और निक के पहुंचने के एक दिन बाद ही प्रियंका ने नाम में जोनस जोड़ा है।
यह जोड़ा पिछले सप्ताह शादी के बंधन में बंधा था।
भारत में आधिकारिक तौर पर 'बंबल' पांच दिसंबर को लॉन्च हुआ था।
जोधपुर के उम्मेद भवन में दोनों की शादी का तीन-दिवसीय कार्यक्रम चला था। दोनों ने ईसाई और हिंदू रीति-रिवाजोंसे शादी की थी।
क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे


