लो जी कर लो बात ! चुनाव आयोग का गजब तर्क, ईवीएम हैक नहीं हो सकती पर भीषण गर्मी में खराब हो जाती है !
लो जी कर लो बात ! चुनाव आयोग का गजब तर्क, ईवीएम हैक नहीं हो सकती पर भीषण गर्मी में खराब हो जाती है !
कैराना, नूरपुर में ईवीएम की खराबी का कारण भीषण गर्मी : सीईओ
लखनऊ, 28 मई। विपक्षी दलोंद्रा लगातार ईवीएम हैक होने के आरोपों को नकारते हुए चुनाव आयोग दावा करता रहा है कि ईवीएम हैक नहीं हो सकती, परन्तु उत्तर प्रदेश के शामली जिले की कैराना लोकसभा व नूरपुर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में सोमवार सुबह से मतदान के दौरान लगभग 150 ईवीएम में खराबी के मामले सामने पर इसी चुनाव आयोग ने बड़ा अजीबो-गरीब तर्क दिया है कि ईवीएम में खराबी का कारण भीषण गर्मी है।
style="display:block; text-align:center;"
data-ad-layout="in-article"
data-ad-format="fluid"
data-ad-client="ca-pub-9090898270319268″
data-ad-slot="5649734626″>
उत्तर प्रदेश के शामली जिले की कैराना लोकसभा व नूरपुर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में मतदान के दौरान लगभग 150 ईवीएम में खराबी के मामले सामने आए, जिसकी शिकायत भाजपा और सपा समेत तमाम दलों ने अपने-अपने ढंग से राज्य निर्वाचन आयोग से कर ईवीएम बदलने की मांग की। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वरलु ने ईवीएम में खराबी का कारण भीषण गर्मी बताया है।
एल. वेंकटेश्वरलु ने कहा,
"तेज गर्मी के कारण ईवीएम मशीनें खराब हो रही हैं, लेकिन कहीं पर भी मशीन की गड़बड़ी के कारण चुनाव प्रभावित नहीं हुआ। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में अतिरिक्त मशीनें हैं, हमने मशीनें बदलवा दीं।"
वेंकटेश्वरलु ने कहा कि कैराना और नूरपुर में कहीं भी पुनर्मतदान की संभावना नहीं है। मतदान से पहले सभी ईवीएम और वीवीपैट की जांच हुई थी। उन्होंने कहा कि कहीं पर भी किसी को मतदान से रोका नहीं गया।
सीईओ ने कहा,
"ईवीएम और वीवीपैट के लेकर तमाम राजनीतिक दल अपनी-अपनी शिकायतें लेकर आए। जहां मशीनें खराब होने की शिकायत मिलीं, वहां मशीनें बदली गई हैं। हमारे पास 25 फीसदी रिजर्व ईवीएम हैं। गर्मी के कारण 10 से 15 फीसदी वीवीपैट तक खराब हो रहे हैं।"
निराधार हैं ईवीएम खराबी के आरोप
राजनीतिक दलों द्वारा ईवीएम की खराबी के पीछे साजिश के आरोप पर एल. वेंकटेश्वरलु ने कहा,
"ईवीएम खराबी के जो आरोप लग रहे हैं, वे निराधार हैं। मशीनें खराब होना टेक्निकल प्रॉब्लम है। ज्यादा गर्मी की वजह से वीवीपैट खराब हो रहे हैं।"
सहारनपुर : 249 मशीनें बदली गईं
उधर, बिजनौर की नूरपुर क्षेत्र के मझोला बिल्लोच स्थित बूथ नंबर 187 पर ईवीएम खराब होने के कारण मतदान भी रुका रहा। इस पर डीएम ने बताया कि मशीनें खराब होने की बात नहीं है, बल्कि मशीन में वीवीपैट सिस्टम नया लगाया गया है, सिर्फ यही खराब हो रहा है। जहां भी ईवीएम खराब हुई, कंपनी के इंजीनियरों ने ठीक कर दी।
style="display:block; text-align:center;"
data-ad-layout="in-article"
data-ad-format="fluid"
data-ad-client="ca-pub-9090898270319268″
data-ad-slot="5649734626″>
वहीं ईवीएम में गड़बड़ी पर मुजफ्फरनगर व सहारनपुर डीएम का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण वीवीपैट मशीनों के सेंसर में गड़बड़ी आ रही है। उन्होंने दावा किया 15 मिनट में सभी मशीनें बदल दी गईं। सहारनपुर के डीएम के अनुसार, अब तक 249 मशीनें बदली जा चुकी हैं।
(साथ में एजेंसियां)


