लो, विधायक जी हो गए सन्यासी !!!
लो, विधायक जी हो गए सन्यासी !!!
दिनेश शाक्य
बसपा एमएलए शिवप्रसाद यादव का राजनीति से सन्यास !
इटावा मे भरथना विधानसभा से बसपा एमएलए शिवप्रसाद यादव ने आज रक्षाबंधन के दिन राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा करके सबको चैंका दिया है। इटावा मे आज जारी की गई एक प्रेस रिलीज के अनुसार विधायक शिवप्रसाद ने कहा है कि राजीनीति करने की परिस्थिया फिलहाल मेरे अनूकूल नही है अतः राजनीति से सन्यास लेता हूं। बहिन मायावती के कृतित्व व व्यक्तित्व का सर्मथक हूं और भविष्य मे भी रहूंगा।
बसपा एमएलए को औरैया जिले की बिधूना विधानसभा से 2012 के चुनाव के लिये बसपा का प्रत्याशी घोषित किया गया था अब वह यह चुनाव भी नही लडेगे।
आज जब कि हर कोई राजनीति मे आने के लिये तैयार है ऐसे मे एक सत्तारढ बसपा राजनीति से सन्यास क्यो ले रहा है। फिलहाल यह पता नही चला पा रहा है कि राजनीति से सन्यास लेने के पीछे असल कारण क्या।
शिवप्रसाद यादव फिलहाल इटावा जिले की भरथना विधानसभा से बसपा एमएलए है इस सीट से शिवप्रसाद यादव 2009 मे हुये उप चुनाव मे तब विजयी हुये थे जब समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने एमएलए से इस्तीफा दे दिया था।


