प्रेस विज्ञप्ति आमंत्रण - सेमिनार एवं प्रेस वार्ता
चुनाव सुधारों से पहले ‘चुनाव आयोग’ में सुधार एवं कर सुधारों पर ‘अर्थक्रांति’ के प्रस्ताव
माननीय महोदय,
‘मौलिक भारत’ संस्था पिछले काफी समय से देश में व्यवस्था परिवर्तन हेतु वैकल्पिक नीतियों के निर्माण पर कार्य कर रही है। इस क्रम में हमारी प्राथमिक योजना देश में व्यापक चुनाव सुधार, सरल कर प्रणाली एवं प्रशिक्षित व जवाबदेह नेतृत्व के निर्माण की है।
दुःखद है कि देश में वास्तविक लोकतंत्र की राह में सबसे बड़ा रोड़ा चुनाव सुधारों का लागू न हो पाना है और उससे भी अधिक चुनाव प्रक्रिया के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निष्पादन में ‘चुनाव आयोग’ का ढुलमुल व गैरजिम्मेदार रवैया है। हमने पिछले कुछ समय में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली का, उम्मीदवारों के शपथ पत्र, दलों के घोषणा पत्र, संसदीय समितियों की रिपोर्ट, RTI, PIL एवं विभिन्न नीतियों व ज्ञापनों के द्वारा मिले जवाबों व आंकड़ों के आधार पर विश्लेषण किया है और हम पूरी प्रमाणिकता से कह सकते हैं कि चुनाव आयोग ही भारत में वास्तविक लोकतंत्र को स्थापित करने में सबसे बड़ा रोड़ा है। इस सच्चाई को सामने लाने के लिए हम एक विशिष्ट प्रस्तुतीकरण, प्रेस वार्ता एवं परिचर्चा का आयोजन कर रहे हैं।
इसी सेमिनार के द्वितीय सत्र में देश में काले धन का नियंत्रित करने की दिशा में ‘अर्थक्रांति’ के कर सुधार के प्रस्तावों का प्रस्तुतीकरण एवं उन पर चर्चा की जायेगी।
विषय: लोकतंत्र को धोखातंत्र में बदलता चुनाव आयोग एवं अर्थक्रांति - कर सुधारों की दिशा में कितनी कारगर
स्थान: डिप्टी स्पीकर हॉल, कान्सटीट्यूशनल क्लब रफी मार्ग, नई दिल्ली
रविवार, दिनांक 2 मार्च, 2014 दोपहर 2 बजे से सांय 8 बजे तक
प्रमुख वक्ता: रामबहादुर राय, प्रो. रेखा सक्सेना, श्यामलाल यादव, पवन सिन्हा, गजेन्द्र सोलंकी, प्रमोद चावला, नीरज सक्सेना, मुकेश शर्मा, संजीव गुप्ता आदि रहेंगें
इस विशिष्ट आयोजन को सार्थक बनाने हेतु प्रत्येक चैनल/ मीडिया समूह/ समाचार पत्र/पत्रिका का सहयोग अपेक्षित है। हमें पूर्ण विश्वास है कि लोकतंत्र को जनकेन्द्रित एवं अर्थव्यवस्था के लाभों को प्रत्येक भारतीय तक पहुँचाने के हमारे इस प्रयास को आप आम आयोजनों से हटकर लेंगे तथा एक सार्थक बहस, जन दबाव व जनांदोलन की दिशा में की जा रही हमारी कोशिशों को क्रियान्वयित करने में मदद करेंगे।
शुभेच्छ ।
निवेदक
मीडिया प्रभारी- अनुज अग्रवाल
रविशंकर (9899588033) (महासचिव)
नीरज भाटिया (8802709955) मौलिक भारत ट्रस्ट
संलग्न: आमंत्रण पत्र मो. नं. 9811424443
सहयोग: CIRI-NNFI वेबसाइट: www.maulikbharat.org