लोकसभा टी वी में वाक-इन-इंटरव्यू पर विवाद
लोकसभा टी वी में वाक-इन-इंटरव्यू पर विवाद
लोकसभा टी वी में वाक-इन-इंटरव्यू पर विवाद
नई दिल्ली। लोकसभा टी वी में कई पदों पर नियुक्तियों के संबंध में वाक-इन-इंटरव्यू पर विवाद खड़ा हो गया है।
दरअसल लोकसभा टी वी की विज्ञप्ति के अनुसार विभिन्न पदों के लिए आगामी 17, 18, 19 व 20 जुलाई को साक्षात्कार होना है। इस साक्षात्कार की टाइमिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं। क्या यह तिथियां एक वर्ग विशेष को भर्ती प्रक्रिया से अलग रखने की नीति का हिस्सा तो नहीं है?
पत्रकार शाह आलम का कहना है कि लोकसभा टी वी का भर्ती इंटरव्यू आगामी 17, 18, 19, 20 जुलाई को होना है, जबकि सूचना और प्रसारण मंत्रालय के कैलेंडर के मुताबिक 17 जुलाई को जमात-उल-विदा और 18 जुलाई को ईद की छुट्टी है और 19 जुलाई को रविवार है. ऐसा क्यों है? यह शोध का विषय है।
Next Story


