लोकेश राहुल और हार्दिक पांड्या की कमी से जूझ रही टीम इंडिया एडिलेड में दूसरा वनडे सीरीज बचाने उतरेगी
लोकेश राहुल और हार्दिक पांड्या की कमी से जूझ रही टीम इंडिया एडिलेड में दूसरा वनडे सीरीज बचाने उतरेगी
एडिलेड। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team) टेस्ट सीरीज़ (test series) में इतिहास रच चुकी है लेकिन फिलहाल आस्ट्रेलिया Australia के खिलाफ वनडे सीरीज़ ODI Series गंवाने की कगार पर खड़ी है, जिससे बचने के लिये विराट कोहली Virat Kohli की अगुवाई वाली मेहमान टीम को मंगलवार को यहां दूसरे वनडे में हर हाल में जीत की दरकार रहेगी।
Indian team is under mental pressure due to Lokesh Rahul and Hardik Pandya controversy
लोकेश राहुल और हार्दिक पांड्या विवाद के कारण मानसिक दबाव झेल रही भारतीय टीम सिडनी में पहले मैच को 34 रन से गंवाने के बाद तीन मैचों की सीरीज़ में 0-1 से पीछे है और एडिलेड में यदि वह हारती है तो सीरीज़ भी उसके हाथ से चली जाएगी।
भारतीय टीम की यह सीरीज़ गंवाने पर प्रतिष्ठा भी प्रभावित होगी क्योंकि वह आस्ट्रेलिया में इससे पहले वर्ष 2012 में सी बी सीरीज़, 2015 में त्रिकोणीय और 2016 में द्विपक्षीय सीरीज़ भी हार चुका है और यह उसकी यहां चौथी सीरीज़ हार होगी। टेस्ट सीरीज़ जीतकर 71 वर्षाें बाद इतिहास रचने वाली टीम विराट के लिये मौजूदा सीरीज़ जीतने से उसके मनोबल को भी बल मिलेगा जो फिलहाल अपने दो खिलाड़ियों के विवादों के कारण दबाव में है।
राहुल और पांड्या दोनों ही आस्ट्रेलिया दौरे में टीम का हिस्सा थे लेकिन निलंबन के कारण वे स्वदेश लौट चुके हैं और उनकी जगह बल्लेबाज़ शुभमन गिल और ऑलराउंडर विजय शंकर को टीम में जगह दी गयी है जिनकी घरेलू क्रिकेट में फार्म लाजवाब चल रही है और यदि उन्हें अंतिम एकादश में माैका मिलता है तो उनके पास खुद को साबित करने का मौका रहेगा।
क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे
कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
भारतीय क्रिकेट टीम, टेस्ट सीरीज़, Indian cricket team, test series, आस्ट्रेलिया, Australia, ODI Series, विराट कोहली, Virat Kohli, एडिलेड वनडे, Adelaide One Day, cricket score, live cricket score, live cricket match, cricket games, kohli, online test series, india cricket news,


