वर्धा में 23 से 25 अक्तूबर को भव्य ध्रुपद महोत्सव का आयोजन
वर्धा में 23 से 25 अक्तूबर को भव्य ध्रुपद महोत्सव का आयोजन
वर्धा में 23 से 25 अक्तूबर को भव्य ध्रुपद महोत्सव का आयोजन
कुलपति प्रो. गिरीश्वर मिश्र करेंगे उदघाटन, पूर्व सांसद दत्ता मेघे होंगे मुख्य अतिथि
देशभर के कलाकार जुटेंगे वर्धा नगरी में
संगीत नाटक अकादेमी, दिल्ली, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, दत्ता मेघे आयुर्विज्ञान अभिमत विश्वविद्यालय, वर्धा का संयुक्त आयोजन
वर्धा, 18 अक्तूबर 2016: संगीत नाटक अकादेमी, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा तथा दत्ता मेघे आयुर्विज्ञान अभिमत विश्वविद्यालय, सावंगी, वर्धा के संयुक्त तत्वावधान में वर्धा में 23, 24 एवं 25 अक्तूबर को वर्धा नगरी में भव्य ध्रुपद महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
महोत्सव का उद्घाटन हिंदी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. गिरीश्वर मिश्र करेंगे तथा कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व सांसद तथा दत्ता मेघे आयुर्विज्ञान अभिमत विवि के कुलाधिपति श्री दत्ता मेघे उपस्थित रहेंगे।
इस महोत्सव में देशभर के 25 से अधिक कलाकार विभिन्न वाद्यों की प्रस्तुतियां देंगे। इस प्रकार का यह महोत्सव वर्धा नगरी में पहली बार आयोजित किया जा रहा है जो वर्धावासी संगीत प्रेमियों के लिए खुशी की बात है।
महोत्सव का उदघाटन रविवार, 23 अक्तूबर को सावंगी मेघे स्थित दत्ता मेघे सभागार में सायं 6.00 बजे होगा। उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिक, संगीत प्रेमी, अध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे।
उद्घाटन के बाद प्रसिद्ध पखावज़ वादक रामजीलाल शर्मा, भूपेंद्र शर्मा और अनुराग कुमार शर्मा पखावज वादन करेंगे। मुंबई की राधिका उमडेकर और औरंगाबाद, बिहार के अफ़जल हुसैन ध्रुपद वोकल तथा रूद्र वीणा प्रस्तुत करेंगे।
24 अक्तूबर को सायं 6.00 बजे से दालचंद शर्मा, दिल्ली का पखावज़ वादन, राधा गोविंद दास, दिल्ली का ध्रुपद वोकल तथा बहाउद्दीन डागर, मुंबई का रूद्र वीणा वादन होगा।
25 अक्तूबर को सायं 6.00 बजे से राज कुमार मलिक और सुमित कुमार मलिक, दिल्ली का ध्रुपद वोकल, ज्योति हेगडे, कर्नाटक का रूद्र वीणा तथा ऋत्विक संन्याल, वाराणसी का ध्रुपद वोकल वादन होगा।
ध्रुपद महोत्सव के अंतर्गत 24 एवं 25 तारीख को सुबह 10.00 बजे से व्याख्यान एवं वाद्य प्रस्तुतियों का अलग कार्यक्रम होगा जिसमें 24 को भाई बलदेव सिंह, दिल्ली का भक्ति मार्ग, सुफी और गुरू-शिख पंथ में ध्रुपद रबाब पर व्याख्यान होगा।
पुणे के माणिक मुंडे और सुखद मुंडे पखावज़ पर अपनी प्रस्तुति देंगे।
इलाहाबाद के प्रेम कुमार मलिक, प्रशांत और निशांत मलिक दरभंगा घराना के संदर्भ में पखावज़ पर अपनी बात रखेंगे तथा प्रस्तुत भी देंगे।
25 अक्तूबर को पुणे के हिंदराज दिवेकर रूद्र वीणा पर, दिल्ली के हरीश चंद्रपति छंद प्रबंध के संदर्भ में पखावज़ पर अपनी बात रखेंगे तथा प्रस्तुति देंगे।
पुणे के उदय भावलकर ध्रुपद एक विचार पर ध्रुपद वोकल पर अपनी प्रस्तुति देंगे।
यह महोत्सव सभी के लिए नि:शुल्क रहेगा। महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर लाभ लेने का आह्वान आयोजन समिति के डॉ. अप्रमेय मिश्र, बी. एस. मिरगे तथा संजय इंगले तिगांवकर आदि ने किया है।


