नई दिल्ली। लगता है भारतीय जनता पार्टी के नेताओं मेंअपनी विद्वता प्रदर्शित करने की होड़ मची हुई है, कोई भी मोदी जी से पीछे नहीं रहना चाहता।
अब राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने शिक्षक दिवस पर सारे गुरुओं को सच्ची श्रद्धांजलि दे डाली है।

वसुंधरा ने शिक्षक दिवस पर ट्वीट किया- “राज्य के सुदूर और अन्दरूनी इलाकों तक हमें शिक्षा का परचम लहराना होगा — यही हमारी गुरुओं के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।“ इसके बाद उनके ट्विटर एकाउंट पर उन्हें ही सच्ची श्रद्धांजलियों का दौर जारी हो गया।


राज्य के सुदूर और अन्दरूनी इलाकों तक हमें शिक्षा का परचम लहराना होगा — यही हमारी गुरुओं के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) September 5, 2014

@VasundharaBJP गुरूओं को दी जाने वाली गुरु दक्षिणा के बारे में तो सुना था, लेकिन गुरुओं को श्रद्धांजलि के बारे में सुनना एक नया अनुभव है।

— Pawan Tailor (@PawanTlr) September 5, 2014

@VasundharaBJP हमें भी आपके प्रति "सच्ची श्रद्धांजलि" है.

— Vijay Choudhary (@iVijayC) September 5, 2014

@VasundharaBJP जिंदा लोगो को श्र्दंजली ? मैडम आपको भी शिक्षक दिवस की बधाई और श्र्दंजली 🙂

— Ramchandra Yadav (@yadavRajasthan) September 5, 2014
-0-0-0-0-0-

वसुंधरा राजे सिंधिया ने शिक्षक दिवस पर सारे गुरुओं को सच्ची श्रद्धांजलि दे डाली, वसुंधरा राजे सिंधिया, शिक्षक दिवस पर, गुरुओं को सच्ची श्रद्धांजलि ,Vasundhara Raje Scindia , Vasundhara Raje Scindia tribute to teachers on Teacher's Day ,Teacher's Day ,,