सूट-बूट की सरकार पर राहुल गांधी के वार से तिलमिलाई भाजपा वाड्रा की कंपनी के जमीन सौदों की जांच कराएगी
नई दिल्ली (हस्तक्षेप डेस्क)। सूट-बूट की सरकार पर राहुल गांधी के वार से तिलमिलाई हरियाणा की भाजपा सरकार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी के जमीन सौदों की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जस्टिस एसएन ढींगरा वाड्रा की कंपनी के भूमि सौदों की जांच करेंगे। जस्टिस ढींगरा दिल्ली उच्च न्यायालय के अवकाशप्राप्त न्यायाधीश हैं। उन्हें छह माह के भीतर राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट दाखिल करनी होगी। न्यायिक आयोग जांच करेगा कि क्या लाभार्थी हरियाणा सरकार और टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के मौजूदा कानून, नियम, सरकुलर, अधिसूचना और दिशा-निर्देशों के तहत लाइसेंस के लिए पात्र था? क्या लाभार्थी कानून, नियमों, सरकुलर, अधिसूचना और दिशा निर्देशों के तहत इतने कम समय में अपने लाइसेंस का हस्तांतरण कर सकता था? क्या टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने लाइसेंस की मंजूरी और हस्तांतरण के समय हुए लेनदेन से राज्य सरकार को हुई राजस्व हानि का कोई आंकलन किया था?