वायरल हो गया सुरक्षा बलों का पत्थरबाजी करता वीडियो, देखें
वायरल हो गया सुरक्षा बलों का पत्थरबाजी करता वीडियो, देखें
वायरल हो गया सुरक्षा बलों का पत्थरबाजी करता वीडियो, देखें
नई दिल्ली। कश्मीर में आम कश्मीरी अवाम पत्थरबाजी करने का राष्ट्रवादियों का आरोप और पैलेट्स का दर्द झेल रहा है। जबकि एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सुरक्षा बल के जवान कर्फ्यूग्रस्त एक इलाके में बंद मकानों पर पत्थर फेंकते और तोड़-फोड़ करते नज़र आ रहे हैं।
हाल ही में दिल्ली से सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल कश्मीर गया और कश्मीर में पैलेट्स के प्रयोग पर देश भर में विरोध के स्वर उठे।
सबसे कम उम्र में पाकिस्तान के लिए नोबेल पुरस्कार जीतने वाली मलाला युसूफजई ने भी कश्मीर का जिक्र करते हुए संयुक्त राष्ट्रसंघ और अतंराष्ट्रीय बिरादरी के साथ ही भारत और पाकिस्तान से अपील की थी कि कश्मीर के हालातों को सुधारने के प्रयास किए जाएं।
इस बीच फेसबुक पर वायरल हो रहा यह वीडियो चिंता का विषय है। हालाँकि वीडियो की ऑथेंसिटी के विषय में कुछ नहीं कहा जा सकता, यह भी नहीं कहा जा सकता कि ये कश्मीर का ही है (वीडियो पोस्ट करने वाले ने भी ऐसा दावा नहीं किया है)।
यह वीडियो फेसबुक पेज Ali [email protected] पर 17 अगस्त 2016 को 11.25pm पर अपलोड किया गया।
यह समाचार लिखे जाने तक इस वीडियो को 77 हज़ार लोग देख चुके हैं। वीडियो को 588 लाइक्स मिले हैं और 3275 शेयर हो चुके हैं। वीडियो पर 177 कमेंट्स भी आए हैं।
वीडियो पोस्ट करते समय अली सोहराब ने टिप्पणी की है -
देखिए.......निहत्थे आर्मी पर देशद्रोही पत्थरबाज़ी करते हुए.......
यदि यह वीडियो सही है तो यह भारत और सुरक्षा बलों की प्रतिष्ठा के लिए अच्छा नहीं है।


