सेंट किट्स, 16 जनवरी। बाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज डारेन ब्रावो Left-handed veteran batsman Darren Bravo दो साल बाद वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम West Indies Test Team में वापसी करने तैयार हैं। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज Test Series के पहले मैच में वेस्टइंडीज टीम में चुना गया है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रावो के अलावा चयनकर्ताओं ने टीम में दो नए खिलाड़ी भी चुने हैं। 26 साल के जॉन कैम्पबेल और 30 साल के शमारह ब्रूक्स को टीम में शामिल किया गया है।

टीम में तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ की भी वापसी हुई है। उन्होंने 2017 इंग्लैंड दौरे के बाद से टेस्ट मैच नहीं खेला है। वह हालांकि कमर में तकलीफ से जूझ रहे हैं इसलिए चयनकर्ताओं ने ओशाने थॉमस को उनके कवर के तौर पर चुना है।

चयन समिति के अध्यक्ष कर्टनी ब्राउन ने कहा,

"डारेन ब्रावो की वापसी से टीम की बल्लेबाजी को दम मिलेगा। हम टीम के प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद करते हैं। चोट की वजह से बाहर चल रहे जोसेफ को टीम में चुना गया है और शमारह ब्रूक्स को घरेलू क्रिकेट में उनके दमदार प्रदर्शन का ईनाम मिला है।"

वेस्टइंडीज टेस्ट टीम West Indies Test Team

जेसन होल्डर (कप्तान), क्रैग ब्राथवेट, डैरेन ब्रावो, शमारह ब्रूक्स, जॉन कैम्पबेल, रोस्टन चेज, शेन डॉवरिच, शेनन गैब्रिएल, शिमरोन हेटमायेर, शाई होप, अल्जारी जोसेफ, केमर रोच, जोमेल वॉरिकेन, ओशाने थॉमस (जासेफ के कवर के तौर पर)

क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे

कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें

Left-handed veteran Daren Bravo returning to the West Indies Test team, Darren Lil B46 Bravo, Left-handed veteran batsman Darren Bravo, West Indies, West Indies Test Team, Test Series, West Indies Test Team, बाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज डारेन ब्रावो, वेस्टइंडीज, वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम, टेस्ट सीरीज, वेस्टइंडीज टेस्ट टीम, CXricket, Cricket news in Hindi,