विचार गोष्ठी : आर्थिक मंदी, साम्राज्यवादी युद्ध और समाजवाद
विचार गोष्ठी : आर्थिक मंदी, साम्राज्यवादी युद्ध और समाजवाद
निमंत्रण
प्रिय साथी,
28 जुलाई, 2014 को प्रथम विश्व युद्ध (1914-1918) की शुरुआत के 100 साल पूरे हो रहे हैं। आर्थिक संकट से घिरे लुटेरे साम्राज्यवादी मुल्कों द्वारा कमजोर मुल्कों के प्राकृतिक संसाधनों व श्रम शक्ति की लूट एवं बाजारों पर कब्जे के लिए लड़े गये इस युद्ध में 1 करोड़ से अधिक लोग मारे गये थे और करोड़ों अपाहिज, बेघरबाज और बेसहारा हो गये थे।
प्रथम विश्व युद्ध (1914-1918) एवं इसके लगभग 20 वर्ष पश्चात आरम्भ हुए द्वितीय विश्व युद्ध (1938-1945) के लिए जिम्मेदार साम्राज्यवादी शक्तियां आज भी पूरी दुनिया में तबाही, बर्बादी का खेल खेल रही हैं। ऐसे में प्रथम विश्व युद्ध के सौवें साल में विश्व युद्धों की विभीषिका को याद करना साम्राज्यवादी व्यवस्था के खिलाफ क्रांतिकारी संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक है।
इस हेतु इंकलाबी मजदूर केन्द्र 27.07.2014, दिन रविवार को एक “विचार गोष्ठी” का आयोजन कर रहा है, जिसमें आपकी भागीदारी अपेक्षित है।
कार्यक्रम: विचार गोष्ठी
विषय: आर्थिक मंदी, साम्राज्यवादी युद्ध और समाजवाद
दिनांक 27.07.2014 (रविवार)
समय: प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
स्थान: चौपाल, बंगाल शूटिंग चौक ,
सैक्टर-31, फरीदाबाद, हरियाणा
इंकलाब जिन्दाबाद
क्रांतिकारी अभिवादन के साथ
इंकलाबी मजदूर केन्द्र


