विचारों का डेड एंड
विचारों का डेड एंड
विचारों का डेड एंड
बंद गली का आख़री मकान
तंग विचार की रेडीमेड दुकान
एक नाप के कपड़े
यही है विचार यात्रा
हमारी विकास गाथा
सावधान इसके आगे न बढ़ें
अागे पाप विचार हैं
मतिरोधक है
घुसने न दें ताजी हवा बाड़े में
सब मुँह झुकाएँ भेड़चाल चलें
आगे गतिरोधक है
जसबीर चावला
Next Story


