विज्ञान मेले में रोचक गतिविधियाँ
सौरव चौधरी
नई दिल्ली। दिल्ली में चल रहे दूसरे भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान मेले की रोचक गतिविधियाँ अपने चरम पर हैं।
शनिवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने 'डीएसटी इंस्पायर' के नाम से प्रोग्राम चलाया। इसके तहत देश में शोध और नयी पद्धति पर ज़ोर दिया गया जिसमें देश भर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से आये 600 छात्रों ने अपने परियोजनाओं की झांकी दिखाई।
सभी छात्रों का चयन देश भर के अलग-अलग राज्यों और ज़िले से हुआ। इनमें से तीन छात्रों को राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विजेताओं को अगले वर्ष राष्ट्रपति भवन में इन प्रोजेक्ट्स को प्रस्तुत करना होगा। 57 छात्रों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।
प्रो आशुतोष शर्मा, सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
11 दिसम्बर तक चलने वाले विज्ञान मेले का आयोजन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा, सीएसआईआर- राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (एनपीएल) के पूसा रोड स्थित कैंपस में किया किया जा रहा है।
इस बार के विज्ञान मेले में वैज्ञानिक वर्कशॉप, मेगा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी शो, अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल, औद्योगिक- अकादमी सहयोग और विशिष्ट विज्ञान विलेज को सम्मिलित किया गया है।
विज्ञान मेले में 'अंतरराष्ट्रीय विज्ञान फ़िल्म महोत्सव' में कई फ़िल्मों किया गया है। इस दौरान एक पैनल डिस्कशन का भी आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोग इस फ़िल्म महोत्सव में शिरक़त की।
एक गतिविधि के तहत पेटीएम और नकदीरहित लेनदेन पर भी बहस हुई और जागरूक किया गया।
कल 'भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान मेले-2016' समापन समारोह है।
दिखाई गयी फ़िल्मों में से विजेता को कल 'गोल्डन बीवर ट्रॉफी' भी दिया जाएगा।