विदेश में राष्ट्रपिता की प्रतिमा लगवा रही है सरकार
विदेश में राष्ट्रपिता की प्रतिमा लगवा रही है सरकार
विदेश में राष्ट्रपिता की प्रतिमा लगवा रही है सरकार
सुषमा स्वराज ने वियतनाम के भारतीय दूतावास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया
नई दिल्ली, 27 अगस्त। भारत में बापू के नाम से परहेज करने वाली केंद्र सरकार विदेश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा लगवा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज वियतनाम की राजधानी हनोई स्थित भारतीय दूतावास में महात्मा गांधी की एक आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया।
वियतनाम और कंबोडिया की चार दिवसीय यात्रा के पहले चरण में सुषमा हनोई में हैं। उनकी इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के साथ भारत के रणनीतिक सहयोग को मजबूत करना है।
दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) में वियतनाम और कंबोडिया अहम सदस्य हैं। भारतीय दूतावास की चांसरी बिल्डिंग में प्रतिमा का अनावरण किया गया।
Paying respect to the Father of the Nation! EAM @SushmaSwaraj unveiled the bust of Mahatma Gandhi in the Chancery building at the Embassy of India in Hanoi. pic.twitter.com/KYdGiUxA20
— Raveesh Kumar (@MEAIndia) August 27, 2018
A strategic partner and an important friend in ASEAN ! EAM @SushmaSwaraj arrives in Hanoi, Vietnam to a warm welcome. Two days of packed programme on 27-28 August during EAM's first leg of the two-country visit to South East Asia. pic.twitter.com/kZG7nMABSK
— Raveesh Kumar (@MEAIndia) August 26, 2018


