वीवीएस लक्ष्मण ने इन देशों को बताया विश्व कप का दावेदार
वीवीएस लक्ष्मण ने इन देशों को बताया विश्व कप का दावेदार
कोलकाता, 13 फरवरी। भारत India और इंग्लैंड England को आगामी विश्व कप World Cup का प्रबल दावेदार बताते हुए पूर्व भारतीय बल्लेबाज former Indian batsman वीवीएस लक्ष्मण VVS Laxman ने बुधवार को कहा कि आस्ट्रेलिया Australia और न्यूजीलैंड New Zealand में वनडे सीरीज ODI series जीतने के बाद विराट कोहली Virat Kohli की कप्तानी वाली भारतीय टीम सही समय पर फॉर्म में लौट रही है। लक्ष्मण ने यहां सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट Syed Mushtaq Ali T20 tournament की तैयारियों से इतर संवाददाताओं से कहा, "यह सब सही समय पर फॉर्म में लौट रहा है, जो कि काफी महत्वपूर्ण है। विश्व कप एक लंबा प्रारूप है, इसलिए अगर भारत को खिताब जीतना है तो प्रत्येक खिलाड़ी शारीरिक और मानसिक रूप से सर्वश्रेष्ठ होना चाहिए। मेरे लिए, भारत और इंग्लैंड प्रबल दावेदार के रूप में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।"
In the opinion of Laxman, India and England are World Cup contenders
44 वर्षीय लक्ष्मण बंगाल टीम के बल्लेबाजी सलाहकार हैं।
भारत ने वनडे में आस्ट्रेलिया को 2-1 से और न्यूजीलैंड को उनके घर में 4-1 से हराया है।
पूर्व क्रिकेटर ने कहा, "मुझे लगता है कि यह शानदार है। जिस तरह से वे खेले, उसके लिए मैं पूरी टीम को बधाई देना चाहूंगा।"
लक्ष्मण ने कहा, "जिस तरह से वे आस्ट्रेलिया सीरीज से लेकर न्यूजीलैंड सीरीज तक खेले हैं। इसमें केवल एक या दो खिलाड़ियों का नहीं है बल्कि पूरी सभी का योगदान रहा है। इसलिए गेंदबाजी और बल्लेबाजी, दोनों विभागों का योगदान देखकर बहुत अच्छा लगा।"
बंगाल की टीम पिछली बार सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने से चूक गई थी।
क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे
कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें


