सेंट लूसिया, 8 फरवरी। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (West Indies cricket team) के तेज गेंदबाज (fast bowler) शेनन गेब्रियल (Shane Gabriel) ने कहा है कि शनिवार से इंग्लैंड (England) के साथ शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच (Test match) को जीतकर उनकी टीम 3-0 से सीरीज में क्लीन स्वीप (clean sweep) करना चाहेगी। विंडीज ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग (ICC Test rankings) में दूसरे स्थान पर काबिज इंग्लैंड पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। मेजबान टीम ने पहला मैच बारबाडोस में 381 रन से और दूसरा मैच एंटिगा में 10 विकेट से जीता था।

West Indies fast bowler Gabriel claims to be fit for clean sweep

गेब्रियल ने मैच की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा,

"यह सीरीज जीत हमारे लिए एक बहुत बड़ी उपलिब्ध है। पिछले साल जब हम बांग्लादेश में 0-2 से हारे थे तो हम सब इससे बहुत दुखी थे। लेकिन, हम सब बड़ी विनम्रता के साथ एकजुट हुए और हमने अपने खेल में सुधार किया।"

इंग्लैंड को विश्व रैकिंग में आठवें नंबर पर काबिज वेस्टइंडीज के साथ जारी टेस्ट सीरीज में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। लेकिन, मेहमान टीम की हालत अब यह हो गई है कि उसे क्लीन स्वीप से बचने के लिए खेलना होगा।

उन्होंने कहा,

"यह शानदार सीरीज जीत रही है और मैं इसका हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। सीरीज जीतने के बाद हमारे अंदर काफी आत्मविश्वास आया है। निश्चित रूप से हम इसे 3-0 से क्लीन स्वीप करना चाहते हैं। हम केवल जीत के लिए नहीं खेलने जा रहे हैं बल्कि हम कैरेबियाई लोगों के लिए और टेस्ट रैंकिंग सुधार करने के लिए भी खेल रहे हैं।"

दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट शनिवार से सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

गेब्रियल ने इसी मैदान पर पिछले साल जून में श्रीलंका के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी और 121 रन देकर 13 विकेट हासिल किए थे। गेब्रियल का यह प्रदर्शन वेस्टइंडीज क्रिकेट के इतिहास में तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

30 वर्षीय तेज गेंदबाज ने कहा,

"यह मैदान मेरे लिए अच्छा रहा है। इस मैदान पर मैंने अच्छी गेंदबाजी की है और विकेट भी हासिल किए हैं। मैंने पिछले साल यहां श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और इस बार भी वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा हूं।"

क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे

कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें

Cricket समाचार, क्रिकेट स्कोर, cricket score, cricket, live cricket score, live cricket match, cricket match, cricket team, odi match, world cricket