खास ख़बर DB Live के साथ
DBLIVE | 8 April | 400 year-old tradition broken in Shani Singnapur

महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर में आज 400 साल पुरानी परंपरा टूट गई है और इसी के साथ महिलाओं को मंदिर के चबूतरे पर पूजा करने की इजाज़त मिल गई है।
दरअसल, आज यहां करीब 100 पुरुषों ने जबरन पूजा की थी। वह एक-एक कर चबूतरे पर पहुंचे और उन्होंने शिला को नहलाया। पुरुषों का यह शिला पूजन महाराष्ट्र सरकार के आदेश के खिलाफ था।
इस घटना के बाद मंदिर के ट्रस्ट ने फैसला लिया कि महिलाओं को भी इस चबूतरे पर पूजा करने की इजाज़त होगी। साथ ही महाराष्ट्र सरकार ने बॉम्बे हाईकोर्ट से कहा अगर मंदिर में पूजा करने से किसी को रोका गया, तो उसे छह महीने की जेल हो सकती है। वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस संबंध में अदालत के आदेश का समर्थन किया था और कहा कि हिन्दू संस्कृति में किसी भी प्रकार के भेदभाव का कोई स्थान नहीं है।
आपको बता दें कि सरकार ने 9 फरवरी 2011 से ही चबूतरे पर महिलाओं के पूजन पर पाबंदी लगा रखी थी, लेकिन महिलाओं ने फिर भी पूजा करने की कोशिश बरकार रखी थी, लेकिन हर बार मंदिर में प्रवेश के विरोध का सामना करने के बाद ये मामला अदालत में पहुंचा।
अदालत में राज्य सरकार ने साफ़ किया था कि मंदिर में महिलाओं के जाने पर किसी भी तरह की रोक नहीं है।
अदालत ने कहा था कि हिन्दू मंदिरों में महिला और पुरुषों को पूजा का समान अधिकार है।