नई दिल्ली, 30 जनवरी। कांग्रेस के नेता शशि थरूर (Congress leader Shashi Tharoor) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister of Uttar Pradesh Yogi Aditya Nath) के अर्द्धकुंभ (Arddhkumbha) के दौरान संगम में डुबकी (Dip in Sangam) लगाने पर तंज कसा है।

बता दें प्रयागराज में उत्तर प्रदेश इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी डुबकी लगाई। उनके साथ कैबिनेट के कई साथी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने मुख्यमंत्री की इसी फोटो को ट्वीट करते हुए उन्हें निशाने पर लिया है। उन्होंने लिखा कि गंगा भी स्वच्छ रखनी है और पाप भी यहीं धोने हैं, इस संगम में सब नंगे हैं, जय गंगा मैया की।

क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे

कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें